विश्व मानसिक स्वास्थ्य माह अंतर्गत कार्यक्रम, मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की स्क्रीनिंग और उपचार

World Mental Health Month

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,मप्र द्वारा संचालित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को भोपाल के बैरसिया सिविल अस्पताल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य माह (अक्टूबर) में पांचवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। बता देंं कि सारी दुनिया हर साल 10 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाती है जिसके लिए हर साल एक थीम निर्धारित की जाती है। इस साल की थीम “मानासिक स्वास्थ्य- एक सार्वभौमिक मानव अधिकार” है।

पीड़ितों को उपचार व मनोवैज्ञानिक परामर्श 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भोपाल के निर्देशन और सिविल सर्जन जयप्रकाश चिकित्सालय, भोपाल की निगरानी में मानसिक स्वास्थ्य समस्या स्क्रीनिंग, उपचार और जागरूकता शिविर पूरे अक्टूबर माह में सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और ज़िला अस्पताल में आयोजित हो रहे हैं। आज बैरसिया सिविल अस्पताल की सी बी एम ओ डॉ पुष्पा गुरु के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न मानसिक व नशा संबंधी समस्याओं और तनाव व आत्महत्या जैसी समस्याओं की स्क्रीनिंग कर पीड़ितों को उपचार व मनोवैज्ञानिक परामर्श प्रदान किया गया। इसके साथ साथ मानसिक समस्याग्रस्त लोगों के मानवाधिकारों और मातृत्व मानसिक स्वास्थ्य के विषय में 130 से अधिक आशाओं और नर्सिंग छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर मानसिक समस्याग्रस्त लोगों के केयरगिवर्स का भी उन्मुखीकरण किया गया व मानसिक स्वास्थ्य और टेलीमानस कार्यक्रम पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।

मानसिक स्वास्थ्य संबंधी IEC सामग्री का वितरण

इस अवसर पर टेली-मानस कार्यक्रम के अंतर्गत जारी मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नम्बरों (14416 और 1800-89-14416) को प्रचारित करते हुए एवम मनकक्ष में उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देने के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य संबंधी IEC सामग्री वितरित की गई। आज के कार्यक्रम के दौरान जय प्रकाश चिकित्सालय, भोपाल में पदस्थ डॉ आर के बैरागी, (मानिसक रोग विशेषज्ञ) राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के राहुल शर्मा (चिकित्सा मनोवैज्ञानिक), उपेंद्र सिंह कंसाना (मानसिक रोग नर्स), मेखला श्रीवास्तव औऱ आराधना (काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट्स) द्वारा मानसिक स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की गई और आवश्यकता प्रतीत होने पर लोगों को उपचार और परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम के अंत मे प्रतिभागियों के सवालों पर विशेषज्ञों द्वारा उत्तर दिए गए। कार्यक्रम में लगभग 130 से ज़्यादा लोगों ने भागीदारी की।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews