Promotion News : रिटायरमेंट से पहले एमपी पुलिस इंस्पेक्टर्स को तोहफा, गृह विभाग ने जारी किये प्रमोशन के आदेश, यहाँ देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश एक गृह विभाग ने 18 इंस्पेक्टर्स को मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है लेकिन ये अधिकारी केवल डीएसपी की वर्दी ही पहन सकेंगे इन्हें वेतन और भत्ते इंस्पेक्टर वाले ही मिलेंगे
Promotion

MP Promotion

Promotion News : मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है इसी क्रम में शासन प्रमोशन आदेश भी जारी कर रहा है, गृह विभाग ने पुलिस इंस्पेक्टर्स के प्रमोशन आदेश जारी किये हैं उन्हें मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, इनके आदेश में शासन की तरफ से कुछ शर्तें भी लिखी गई है।

गृह विभाग ने एक आदेश जारी कर मध्य प्रदेश पुलिस की विभिन्न इकाइयों में पदस्थ इंस्पेक्टर्स को रिटायरमेंट से कुछ महीने पहले प्रमोशन का तोहफा दिया है , प्रमोशन आदेश में 18 इंस्पेक्टर्स के नाम हैं जिन्हें मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक बनाया है।

2025 में रिटायर हो जायेंगे पदोन्नत किये गए मानसेवी डीएसपी  

अपने आदेश में गृह विभाग ने कहा है कि जिन इंस्पेक्टर्स को मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक (Honorary DSP) बनाया गया है उन्हें वेतन और भत्ते इंस्पेक्टर वाले ही मिलेंगे लेकिन वे वर्दी DSP की पहन सकेंगे, बता दें जिन इंस्पेक्टर्स को मानसेवी डीएसपी बनाया गया है वे सभी इसी साल यानि 2025 में रिटायर हो जायेंगे।

पहन सकेंगे DSP की वर्दी 

जिन पुलिस इंस्पेक्टर्स को डीएसपी बनाया गया है वे वर्तमान में जिला पुलिस बल, एसएएफ, रेडियो , शीघ्र लेखक  विभागों में पदस्थ हैं जिन्हें उसी जगह पर अब इंस्पेक्टर की जगह डीएसपी की वर्दी पहनने का अधिकार सरकार ने दिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews