Promotion: MP के इन जिलों के पुलिसकर्मियों को पदोन्नति, यहां देखें पूरी लिस्ट

promotion

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश (MP) में IAS-IPS के तबादलों (Transfer) के बीच प्रमोशन (Promotion) का भी दौर जारी है।  रीवा और शहडोल संभाग के बाद अब दतिया और छतरपुर, टीकमगढ़ और सिंगरौली में पुलिसकर्मियों को प्रमोशन (Promotion) दिया गया है। दतिया एसपी (Datiya SP) अमन सिंह राठौर द्वारा आरक्षकों को प्रधान आरक्षकों के रुप में कार्यवाहक के तौर पर उच्च पद दिया गया है। इस संबंध में कार्यालय पुलिस अधीक्षक दतिया (Office of Superintendent of Police, Datia) से आदेश जारी कर दिए गए है।प्रमोशन के इस फैसले से पुलिसकर्मियों में काफी जोश और खुशी की लहर है।

यह भी पढ़े.. Promotion : मध्य प्रदेश में इन पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति, यहां देखे लिस्ट

वही छतरपुर (Chhatarpur) में भी हेड कॉन्स्टेबल से एएसआई (ASI) कार्यवाहक पद पुलिसकर्मियों को पदोन्नति दी गई है।इस संबंध में छतरपुर रेंज के डीआईजी विवेक राज सिंह (Chhatarpur range DIG Vivek Raj Singh)  ने आदेश जारी किए है।इसके अलावा टीकमगढ़(Tikamgarh) और सिंगरौली (Singrauli) में भी पुलिसकर्मियों को प्रमोशन दिया गया है। इससे पहले मंगलवार को मध्य प्रदेश बजट 2021 (Madhya Pradesh Budget 2021) के बीच रीवा संभाग (Rewa Division)  और शहडोल संभाग (Shahdol Division) में प्रधान आरक्षकों को पदोन्नति दी गई थी।

यह भी पढ़े.. Police Promotion: MP में पुलिसकर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, यहां देखें लिस्ट

बता दे कि मध्य प्रदेश पुलिस रेग्युलेशन एक्ट-1972 (Madhya Pradesh Police Regulation Act-1972) में संशोधन के बाद पुलिस विभाग (Police Department) में पुलिसकर्मियों को उच्च पद का प्रभार देने की प्रक्रिया शुरु तेजी से जारी है।इसी कड़ी में दतिया और छतरपुर में पुलिसकर्मियों के पदनाम की सूची जारी की गई है।

दतिया में इन पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति

छतरपुर में इन पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति

टीकमगढ़ में इन पुलिसकर्मियों को पदोन्नति

promotion

सिंगरौली में इन पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन

promotion1

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews