नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण के आरोपी प्यारे मियां को उम्रकैद

नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण के आरोपी प्यारे मियां को उम्रकैद

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल की कोर्ट ने नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण के मामले में आरोपी प्यारे मियां को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने प्यारे मियां को आईपीसी की धारा 376, 313 और 190 के साथ ही पॉक्सो कानून के तहत दोषी माना। उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत भी उसके खिलाफ केस दर्ज है।

यह भी पढ़ें… नर्मदा घाटी के सबसे बड़े घोटाले में नही हुई कार्यवाही, देखिए किसने लगाए आरोप

गौरतलब है कि 70 वर्षीय प्यारे मियां को जुलाई 2020 में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले का खुलासा दो साल पहले 2 जुलाई 2020 को हुआ था। रात तीन बजे पुलिस गश्त के दौरान पुलिस को कुछ बच्चियाँ नजर आई बच्चियाँ शराब के नशे में थी, पुलिस ने जब बच्चियों से पूछताछ की तो चौकानें वाले खुलासे सामने आए, इन बच्चियों को पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सुपुर्द कर दिया था। पूछताछ में बच्चियों ने बताया कि प्यारे मियां के घर से आ रही हैं। वहां उनका यौन शोषण होता था। बच्चियों के खुलासे के बाद जब पुलिस ने प्यारे मियां के घर पर छापा मारा तो हैरान करने वाले खुलासे हुए। प्यारे मियां बड़े ड्रग्स माफिया के संपर्क में था। उसके अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन के सबूत भी पुलिस को मिले। उस पर गैरकानूनी तरीके से सांभर के सींग रखने का आरोप है। इस मामलें ने न सिर्फ मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश में सुर्खिया बटोरी थी, गिरफ़्तारी के बाद से ही प्यारे मियां को जेल में रखा गया था।

यह भी पढ़ें.. पुलिस कस्टडी में बंदी की मौत- आयोग की अनुशंसा, वारिसों को पांच लाख दें शासन

यौन शोषण का आरोप लगने के बाद पुलिस ने सरकार के गृह मंत्रालय से मिले निर्देश के बाद भोपाल और इंदौर में प्यारे मियां के घरों पर बुलडोजर चलाया था। इस दौरान पुलिस को इसके बंगले से कई आपत्तिजनक चीजें भी मिली थी। प्यारे मियां ने दो मंजिला बंगले की छत पर लग्जरी पेंट हाउस बनाया था। वहां बार कैबिनेट भी था। कार्रवाई के दौरान मौके से लाखों रुपये की कीमत वाली विदेशी शराब की बोतलें पाई गई हैं। मामलें में जांच के दौरान सामनें आया था कि भोपाल के तलैया थाना में प्यारे मियां के मैरिज हॉल में वह नाबालिग लड़कियों को पार्टी में बुलाकर उन्हें शराब पिलाता था। फिर उनके साथ दुष्कर्म करता था। मामले के सामने आने के बाद प्यारे मियां भोपाल से फरार हो गया था जिसकी तलाश में पुलिस ने जोरशोर से कई जगहों पर दबिश दी थी लेकिन बाद में वह कश्मीर से 20 जुलाई 2020 को गिरफ्तार किया जा सका था। फ़रारी के दौरान पुलिस ने प्यारे मियां पर ईनाम भी घोषित किया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews