ऑनलाइन मिलेंगे रेलवे दिव्यांगजन पहचान पत्र, मंडल कार्यालय आने-जाने की झंझट से मिलेगी मुक्ति

MP indian railways IRCTC

RAIL  NEWS : दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए भोपाल मंडल पर रेलवे दिव्यांग पहचान पत्र (यूनिक आई डी कार्ड) बनाने की प्रक्रिया 1 सितंबर  से पूर्णतः ऑनलाइन की जा रही है। ऑनलाइन दिव्यांग रेलवे पहचान पत्र बनवाने के लिए www.divyangjanid.indianrail.gov.in पोर्टल पर जाकर आवेदन किया जा सकता हैं।

मंडल कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक रश्मि बघेल के अनुसार अब दिव्यांगजनों को रेल यात्रा के लिए किराये में मिलने वाली रियायत के लिए दिव्यांग पहचान पत्र बनवाने के लिए मंडल कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। वह घर बैठे मोबाइल से ही दिव्यांग पहचान पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एसएमएस

आवेदन पर की जा रही कार्यवाही की अद्यतन जानकारी उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एसएमएस के माध्यम से मिलती रहेगी। इस प्रक्रिया में पारदर्शिता होने के साथ ही दिव्यांग रेलवे पहचान पत्र बनने में शीघ्रता आएगी, साथ ही समय की भी बचत होगी। इस संबंध में किसी जानकारी / सहायता के लिए हेल्प लाइन नम्बर-9630951262 पर कार्यालयीन दिवस में संपर्क किया जा सकता है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews