रेल विभाग अधिकारियों के नाम से आ रहे फर्जी फोन कॉल को लेकर रेल्वे का अलर्ट

रेल प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि किसी भी अधिकारी अथवा विभाग द्वारा फोन पर बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी, ओटीपी, पिन या पासवर्ड आदि नहीं मांगा जाता है। अतः सभी कर्मचारी एवं पेंशनर्स ऐसे किसी भी संदिग्ध फोन कॉल पर अपनी बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
Bhopal Police issues advisory

caution before selling or renting vehicles

साइबर ठग इन दिनों रेल विभाग के अधिकारियों के नाम से सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को अपना शिकार बना रहे है, हाल ही में ऐसे कई मामलें सामने आए है, ठगों ने सेवानिवृत्त कर्मचारी या सेवानिवृत्त  होने वाले कर्मचारियों को अधिकारियों के नाम से फोन करके ठगने का प्रयास किया है। ठग सेवानिवृत्त एवं सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मचारियों को रेल अधिकारियों के नाम से फर्जी फोन कॉल कर रहे है। इन कॉल्स के माध्यम से संबंधित कर्मचारियों से बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी, पिन तथा अन्य व्यक्तिगत जानकारी मांगी जा रही है।

रेल्वे ने की अपील 

रेल प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि किसी भी अधिकारी अथवा विभाग द्वारा फोन पर बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी, ओटीपी, पिन या पासवर्ड आदि नहीं मांगा जाता है। अतः सभी कर्मचारी एवं पेंशनर्स ऐसे किसी भी संदिग्ध फोन कॉल पर अपनी बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

न दे फोन पर किसी भी तरह की जानकारी 

यदि किसी कॉल के माध्यम से किसी प्रकार की जानकारी मांगी जाती है तो उसकी सत्यता की पुष्टि संबंधित कार्यालय या बैंक शाखा में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर ही करें। किसी भी परिस्थिति में फोन पर बैंक डिटेल्स, पिन, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें।

रहे अलर्ट

रेल प्रशासन सभी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स से अपील करता है कि वे सतर्क रहें तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम रेलवे कार्यालय या साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर दें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews