MP में बारिश का कहर, बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत, 1 दर्जन से ज्यादा झुलसे

MP

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP Weather) में मानसून (Monsoon) के एक्टिव होते ही एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरु हो गया है और नदी-नाले उफान पर आ गए है और आकाशीय बिजली गिरने की भी कई घटनाएं  सामने आ रही है।ताजा मामला पन्ना (Panna District) से सामने आया है, जहां अलग अलग स्थानों पर बिजली गिरने से 5 की मौत हो गई।वही 1 दर्जन से ज्यादा घायल हो गए।वही उमरिया जिले (Umaria District) में भी 1 युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई और 3 गंभीर रुप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े.. MPPSC: रविवार को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, तैयारियां पूरी, इन बातों का रखें ध्यान

मिली जानकारी के अनुसार, MP के पन्ना जिले  के सलेहा थाना अंतर्गत पटना तमोली ग्राम पंचायत के उरेहा गांव में खेत में धान का रोपा लगाते समय अचानक आकाशीय बिजली (lightning strike) गिरने से 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 अन्य व्यक्ति झुलस कर घायल हो गए। मृतकों में लक्ष्मी पिता विकास कोल निवासी कोलगवा 28 वर्ष व काजल पता पिता राम नारायण गुप्ता निवासी कोलगवा शामिल है।

इसके अलावा पवई तहसील में खेत में भैंस चराते हुए एक वृद्ध तेजीलाल की मौत हो गई।वही आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसके एक भैंस के भी मौत हो गई। इसके अलावा पास के ही खेत में काम कर रहे किसान भरत लाल पटेल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पवई थाना अंतर्गत ही ग्राम पिपरिया दौन के सरपंच के बड़े भाई वेद नारायण पाठक पिता राम गोपाल पाठक की मौत हो गई तथा 6 लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़े.. Bank Holidays 2021: जल्द निपटा लें जरुरी काम, अगस्त में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

इसमें 2 महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया।इसके साथ ही ग्राम चौमुखा में एक 65 वर्षीय वृद्ध इक्तर आदिवासी की भी मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है।वही पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र(Panna Collector Sanjay Kumar Mishra) ने आज शनिवार को अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना औऱ मदद का आश्वासन दिया।

उमरिया में भी 1 युवक की मौत, 3 महिलाएं झुलसी

MP के उमरिया में भी आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई है और तीन महिलाएं झुलस गई हैं। घटना जिले के ग्राम मरदर की है यहां किसान गुलजार सिंह खेत में काम कर रहा थास इसी दौरान बारिश हुई तो वह बचने के लिए पेड़ के नीचे जाकर खड़ा हो गया, तभी वहां अचानक पेड पर बिजली आ गिरी और गुलजार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

वही कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम पठारी खुर्द में खेत में रोपा कर रही दो महिलाएं सुधा पति जगन महार 22 वर्ष एवं धोलिका पति सरमन महार 24 वर्ष आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गई हैं। वही बाजाकुण्ड पठारी में भी एक महिला के गंभीर रूप से झुलसने के बाद प्राथमिक उपचार कर जबलपुर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र में जारी रहेगा मूसलाधार का दौर, इन 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews