
PM Modi’s birthday celebrated at Bhopal’s Raja Bhoj Airport
Bhopal News: एक बार फिर से राजधानी भोपाल के राजाभोज विमानतल ने सभी एयरपोर्ट को पीछे छोड़ते हुए सर्वेक्षण में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं आने वाले दिनों में भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट से इंटरनेशनल उड़ाने भी शुरू होने वाली है, जिसकी सारी तैयारियां शुरू हो गई है।
कई कारकों का किया गया मूल्यांकन
जुलाई से दिसम्बर 2023 के ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण के सर्वे में भोपाल के एयरोपार्ट को पहला स्थान मिला है। आपको बता दें देश के 58 एयरपोर्ट पर यात्री अनुभवों का आकलन किया गया था, जिसमें 5 अंकों में से राजाभोज एयरपोर्ट को 4.99 अंकों के साथ सबसे पसंदीदा एयरपोर्ट का प्रतिष्ठित खिताब मिला है। वहीं सर्वेक्षण में स्वच्छता, सुविधाओं, कर्मचारियों के व्यवहार, सुरक्षा प्रक्रियाओं और समग्र यात्री अनुभव सहित कई कारकों का मूल्यांकन किया गया है।
सेवा वितरण में उत्कृष्टता
सेवा वितरण में उत्कृष्टता के लिए भोपाल एयरपोर्ट की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई। यात्रियों ने अपने निर्बाध संचालन, कुशल सेवाओं और यात्री-अनुकूल वातावरण के लिए एयरपोर्ट की सराहना की, जिससे यह प्रतिष्ठा मिली है। एयरपोर्ट पर स्वचालित वाहन पहचान प्रणाली, क्यूआर कोड आधारित यात्री शिकायत प्रणाली इत्यादि जैसी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकिय सुविधाओं को लागू किया गया है। वहीं समस्याओं के समाधानों के परिणामस्वरूप यात्री सुविधा में वृद्धि हुई हैं और यात्री शिकायतों में लगातार गिरावट आई है।
भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट
