राज्यसभा: PPE किट पहनकर वोट डालने पहुंचे कुणाल चौधरी, BJP ने उठाए सवाल

राज्यसभा: PPE किट पहनकर वोट डालने पहुंचे कुणाल चौधरी, BJP ने उठाए सवाल

भोपाल।

मध्यप्रदेश (MadhyPradesh) की तीन राज्यसभा सीटों (rajysabha) के लिए मतदान जारी है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouhan), गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (former cm kamalnath) समेत कई बीजेपी-कांग्रेस के विधायक अबतक वोट डाल चुके है। बाकियों के वोट डालने का सिलसिला जारी है। बसपा-सपा के विधायकों ने बीजेपी के पाले में वोटिंग की है। विधानसभा में सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम चार बजे तक चलेगा। सात घंटे तक मतदान चलने के बाद शाम पांच बजे वोटों की गिनती शुरू होगी और करीब 7-8 बजे रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। इसी बीच कोरोना पॉजिटिव कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी पीपीई कीट पहनकर विधानसभा पहुंचे है।

दरअसल, लगभग सभी विधायकों के वोट हो चुके है और अब आखिरी में कोरोना पॉजिटिव कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी पीपीई किट पहनकर वोट डालने पहुंचे है।अस्पताल से सीधे एंबुलेंस के माध्यम से कुणाल विधानसभा पहुंचे है। खास निगरानी रखी जा रही है। इनका मतपत्र भी अलग लिफाफे में रखा जाएगा और सबसे अंत में इसे गिनती में शामिल किया जाएगा। चुनाव आयोग ने कुणाल के लिए विधानसभा में विशेष इंतज़ाम किए है। खास बात ये है कि पहली बार विधानसभा परिसर के सेंट्रल हॉल में मतदान हो रहा है। हर विधायक को स्वास्थ्य की जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। इसके लिए तीन जगह स्वास्थ्य विभाग का दल तैनात किए गए हैं।  इस दौरान विधानसभा के आसपास काफी पुलिस बल लगाया गया है। विधानसभा के रास्ते पर विधायकों के अलावा किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। मीडिया को भी प्रवेश नहीं दिया गया।

बीजेपी ने उठाए सवाल

कोरोना पॉजिटिव कुणाल के पीपीई कीट पहनकर वोट डालने पर बीजेपी ने आपत्ति जताई है। बीजेपी नेता हितेश वाजपेई का कहना है कि चुनाव आयोग द्वारा कोरोना +ve विधायक को परिसर में प्रवेश की अनुमति महामारी नियंत्रण नियमों का उल्लंघन है और परिसर को कंटेमिनेट करने का आयोग को कोई अधिकार नहीं है। यह आयोग द्वारा की जा रही अवैध गतिविधि है जो चिंताजनक है जबकि बीमारी फैलाना अपराध की श्रेणी में आता है। प्रशासन को इसे रोकना चाहिए।

बता दे कि बीजेपी से सिंधिया और सुमेर सिंह उम्मीदवार हैं। कांग्रेस से दिग्विजय और फूल सिंह प्रत्याशी हैं। दिग्विजय को पहली वरीयता देने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम शिवराज के बाद दूसरा वोट नरोत्तम मिश्रा ने डाला।पिछले दो घंटे में समाजवादी पार्टी के राजेश शुक्ला, बसपा संजीव कुशवाह समेत 142 विधायकों ने वोट डाला है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews