‘महाराज’ के गढ़ में ‘राजा’ ने लगाई सेंध, बीजेपी को दिया बड़ा झटका

‘महाराज’ के गढ़ में ‘राजा’ ने लगाई सेंध, बीजेपी को दिया बड़ा झटका

भोपाल| ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के गढ़ माने जाने वाले गुना-शिवपुरी (Guna-Shivpuri) संसदीय क्षेत्र में बीजेपी (BJP) को तगड़ा झटका लगा है। बीजेपी के पांच बार विधायक और पूर्व राज्यमंत्री गोपीलाल जाटव, (Gopilal Jatav) जो इस मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री पद के प्रबल दावेदार थे, ने राज्यसभा चुनाव (RajyaSabha Election) में क्रॉस वोटिंग (Cross Voting) की है ।

दरअसल गोपीलाल जाटव स्व. राजमाता विजयराजे सिंधिया के कट्टर समर्थक माने जाते थे और उन्हीं के आशीर्वाद के चलते हुए राजनीति के इस मुकाम पर पहुंचे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस में रहते भी गोपीलाल जाटव के उनके संबंध कभी खराब नहीं हुए और सामान्यतः यह माना जाता रहा लोकसभा चुनाव में सिंधिया का अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करते हैं| लेकिन जब सिंधिया बीजेपी में शामिल हुए उसके बाद गोपीलाल जाटव का यह रूख कैसे हुआ यह समझ से परे है । हालांकि राज्यसभा के चुनाव में वोट डालने की प्रक्रिया बेहद पारदर्शी है और इसमें पार्टी के एजेंट को दिखाकर वोटिंग की जाती है ताकि क्रास वोटिंग का खतरा ना हो । इसके बाद भी गोपीलाल जाटव ने कैसे कांग्रेस के समर्थन में वोटिंग कर दी यह अपने आप में बड़ा सवाल है और इसके पीछे कहीं न कहीं यह भी माना जा रहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह की कूटनीति ने काम किया।

अब इस पूरे घटनाक्रम से यह संदेश भी जाएगा कि सिंधिया अपने ही घर में अपनी ही पार्टी के लोगों के प्रति विश्वास पैदा नहीं कर पाए। मध्य प्रदेश के राजनीतिक हलकों में भी कांग्रेस को जिस तरह से कमजोर माना जा रहा था और बीजेपी लगातार यह दावे कर रही थी कि उपचुनाव में कांग्रेस के दांत खट्टे कर देगी, कांग्रेस की एक बड़ी कूटनीतिक जीत है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews