
Ratlam Body Building Competition : रतलाम में आयोजित नेशनल बॅाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता (National Body building Competition) को लेकर सियासी हलके में माहौल गर्म है। ये आयोजन भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा किया गया था और यहां रतलाम के महापौर भी उपस्थित थे। इस आयोजन में महिला बॉडी बिल्डर्स ने टू पीस बिकिनी में हनुमान जी की तस्वीर के सामने पोज दिए थे। इस कार्यक्रम के बाद से ही कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है।
मंगलवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय भोपाल में कांग्रेस मीडिया विभाग ने हनुमान चालीसा का पाठ कर भारतीय जनता पार्टी को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। इनका आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर 5 मार्च को रतलाम में बजरंग बली की प्रतिमा के सामने अर्धनग्न नृत्य कराया था और पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। इससे पहले भी आयोजन स्थल पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने शुद्धिकरण के लिए गंगाजल छिड़का था।
बता दें कि रतलाम में 13वीं मिस्टर जूनियर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन चार और पांच मार्च को हुआ था और अब इसे लेकर खासा बवाल हो रहा है। जिले में प्रहलाद पटेल ऑर्गेनाइजिंग कमेटी और रतलाम बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की तरफ से बॅाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। महापौर प्रहलाद पटेल की इस कार्यक्रम में सक्रिय भागेदारी थी। इस आयोजन के प्रारंभ में कन्या पूजन किया गया और फिर हनुमान जी की पूजा हुई। इसके बाद महिला बॉडी बिल्डरों ने मंच पर अपना प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान पार्श्व में संगीत चल रहा था और वो अपना प्रदर्शन कर रही थीं। लेकिन मंच पर रखी हनुमान जी की तस्वीरों के सामने महिला बॉडी बिल्डर्स का प्रदर्शन कांग्रेस को रास नहीं आया और उसने इसे मुद्दा बनाते हुए बीजेपी को कटघरे में खड़ा किया है। इसी क्रम में आज भोपाल में पीसीसी में कांग्रेस ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और बीजेपी को सद्बुद्धि देने प्रार्थना की।
[dgv_vimeo_video id=”805441090″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

