किसानों को राहत, सरकार ने अल्पकालीन फसल ऋण की ड्यू डेट बढ़ाई

किसानों को राहत, सरकार ने अल्पकालीन फसल ऋण की ड्यू डेट बढ़ाई

भोपाल| सरकार ने किसानों (Farmers) को बड़ी राहत दी है, अल्पकालीन फसल ऋण (Short term crop loan) की देय तिथि (Due Date) में फिर वृ‍द्धि की गई है| खाद्य एवं सहकारिता तथा नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) ने बताया कि राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि किसानों को वितरित अल्पकालीन फसल ऋण की देय तिथि में पुन: वृ‍द्धि की गई है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों द्वारा खरीफ 2019 एवं रबी 2019-20 सीजन में वितरित ऋण की देय तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है।

मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि कोरोना संक्रमण से उत्पन्न विषम परिस्थितियों के कारण भारत सरकार/नाबार्ड द्वारा इस संबंध में जारी निर्देश के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया। इसी प्रकार रबी 2019-20 सीजन की अंतिम देयक तिथि को भी 15 जून 2020 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2020 कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि किसान हितैषी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप राज्य शासन की किसानों के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज दर योजना का लाभ प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में सभी किसानों को मिल सकेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews