भोपाल मण्डल में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

भोपाल मण्डल में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

BHOPAL NEWS : 75वाँ गणतंत्र दिवस भोपाल रेल मण्डल में हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम हबीबगंज रेलवे कालोनी स्थित खेल मैदान में आयोजित किया गया, जहां मण्डल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी नें राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया तथा रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा प्रस्तुत आकर्षक परेड का निरीक्षण किया, तत्पश्चात महाप्रबन्धक, पश्चिम मध्य रेल के संदेश का वाचन किया।
इस अवसर पर डीआरएम नें सभी रेल कर्मियों एवं उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। डीआरएम ने कहा कि हमारे रेल कर्मियों ने सतर्क और अनुशासित रहते हुए जिम्मेदारी, निष्ठा और कर्तव्य परायणता का परिचय दिया है, मुझे उन पर गर्व है। हम ऐसे सभी रेलकर्मियों का सम्मान एवं आभार प्रकट करते हैं।

यह अधिकारी रहे मौजूद 
इस अवसर पर रेल सुरक्षा बल, स्काउट्स एवं गाइड्स की टुकड़ी द्वारा मार्च पास्ट तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। इस अवसर पर पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन भोपाल मण्डल की अध्यक्षा गुंजन त्रिपाठी व सदस्याएं, अपर मण्डल रेल प्रबंधक रश्मि दिवाकर एवं योगेश कुमार सक्सेना, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी विजय सिंह सहित सभी शाखा अधिकारी एवं अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त मण्डल रेल प्रबंधक रेल संस्थान भोपाल , समाज कल्याण केंद्र भोपाल एवं बोट क्लब भोपाल में (हिल स्टेलियन स्टीम इंजन पर) ध्वजारोहण किया।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews