स्वतंत्रता दिवस पर ‘गणतंत्र दिवस’ की बधाई होर्डिंग पर बवाल, कांग्रेस बोली- भाजपा की डर्टी पॉलिटिक्स

स्वतंत्रता दिवस पर ‘गणतंत्र दिवस’ की बधाई होर्डिंग पर बवाल, कांग्रेस बोली- भाजपा की डर्टी पॉलिटिक्स

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
स्वतंत्रता दिवस (Independence day) से पहले गुरूवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो को लेकर सियासत गरमा गई है| यह फोटो राजधानी भोपाल (Bhopal) में लगी एक होर्डिंग की है, जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ (Nakul) की फोटो के साथ देशवासियों को ‘गणतंत्र दिवस’ की शुभकामना दी गई है| इसको लेकर भाजपा जहां निशाना साध रही है, वहीं कांग्रेस ने इस फेक बताते हुए भाजपा की डर्टी पॉलिटिक्स (Dirty Politics) बताया है|

दरअसल, राजधानी भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर लगी एक होर्डिंग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है| इस होर्डिंग में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और नकुलनाथ की फोटो है| स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इसमें दोनों नेताओं की ओर से प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस (Republic Day) की शुभकामनाएं देते हुए दिखाया गया है| इस होर्डिंग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है| जिसको लेकर भाजपा नेता कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं| इधर कांग्रेस ने इस फोटो को झूठा करार दिया है|

कांग्रेस ने कहा यह भजपा की डर्टी पॉलिटिक्स
कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर लिखा कि- ये है भाजपा की डर्टी पॉलिटिक्स….? किस तरह फ़ेक होर्डिंग के माध्यम से जानबूझकर झूठ परोसने में लगी हुई है। पहले जयवर्धन सिंह के इसी तरह नक़ली पोस्टर लगवाये और अब ….? स्वतंत्रता दिवस पर गणतंत्र दिवस का फ़ेक होर्डिंग ? भाजपा के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1293805163048611841

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews