भोपाल के डॉक्टर कमलेश अहिरवार का इस्तीफा, सीएमएचओ बोले- जानकारी नहीं

डॉक्टर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर में डॉक्टरों (Doctors) और कलेक्टर (Indore Collector) मनीष सिंह के बीच मचे बवाल का विवाद थमा नहीं था कि अब भोपाल के जिला टीकाकरण (Vaccination) अधिकारी डॉक्टर कमलेश अहिरवार ने शनिवार दोपहर इस्तीफा देकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। डॉक्टर कमलेश अहिरवार ने इस्तीफे की वजह काम का अत्यधिक दबाव बताया है। वहीं, सीएमएचओ का कहना है कि उन्हें इस्तीफे के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़े.. 15 मई के बाद नहीं डिलीट होगा WhatsApp अकाउंट, जल्द आएगा यह नया फीचर

दरअसल, भोपाल के जिला टीकाकरण अधिकारी ड़ॉ. कमलेश अहिरवार (Bhopal District Vaccination Officer Dr. Kamlesh Ahirwar)  ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है। वही सीएमएचओ को भेजे इस्तीफे में डॉक्टर ने लिखा है कि काम के अत्याधिक दबाव के कारण पद से इस्तीफा दे रहा हूँ ।

यह भी पढ़े.. PHOTO: इस घड़ी में कभी नहीं बजते 12, जानें क्या है इसके पीछे का चौंकाने वाला रहस्य

डॉक्टर कमलेश अहिरवार शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। 3 साल से भोपाल के जिला टीकाकरण अधिकारी का काम संभाल रहे हैं।वहीं सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने इस्तीफे वाली बात से इंकार किया है। सीएमएचओ (CMHO) का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है, उन्हें अब तक कोई इस्तीफा नहीं मिला है।

डॉक्टर

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews