
MP Election 2023 : मप्र में विधानसभा चुनाव में पार्टियों ने मतदताओं के बीच वोट अपील के साथ समाज विशेष के वोट पाने की कवायद तेज कर दी है, इसी क्रम में आज भाजपा मीणा समाज में अपनी पैठ बनाने की कोशिश करती दिखाई दी , मध्य प्रदेश सर्व मीणा समाज के प्रदेश अध्यक्ष रिटायर्ड आरटीओ जगदीश सिंह मीणा ने आज अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली, उन्होंने कहा कि वे भाजपा की सनातन और राष्ट्र को मजबूत करने वाली नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने इसे ज्वाइन किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर सेवा निवृत्त आरटीओ एवं मध्यप्रदेश सर्व मीणा समाज के अध्यक्ष जगदीश सिंह मीणा ने अपने समर्थकों के साथ केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के समक्ष आज शनिवार को बंसल वन स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा नेताओं ने अंगवस्त्र पहनाकर जगदीश सिंह मीणा को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
पीएम मोदी और सीएम शिवराज की नीतियों से हुए प्रभावित
जगदीश सिंह मीणा और समर्थकों का स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि जगदीश सिंह मीणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महिला कल्याण की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। वे प्रदेश की 32 विधानसभाओं में संगठन समाजसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहा हैं।
सनातन और राष्ट्र को मजबूत करने की नीति ने खींचा भाजपा की तरफ ध्यान
मीडिया से बात करते हुए जगदीश सिंह मीणा ने भाजपा की विचारधारा ने मुझे हमेशा प्रभावित किया है इसलिए भाजपा ज्वाइन की है, उन्होंने कहा कि भाजपा की सनातन के प्रति जो रुख है और राष्ट्र को मजबूत करने की पार्टी की जो नीति है उसने मुझे प्रभावित किया इसलिए मैंने भाजपा ज्वाइन की , उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हम भाजपा को जिताने के लिए कम करेंगे।
मीणा समाज के इन नेताओं ने भी ली भाजपा की सदस्यता
जगदीश सिंह मीणा के साथ सरपंच शिवराज मीणा, पूर्व जनपद सदस्य देवेंद्र मीणा, पूर्व सरपंच राजेंद्र मीणा, पूर्व सरपंच कैलाश मीणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य फूल सिंह मीणा, कैलाश मीणा, हनुमंत मीणा और मुरारीलाल मीणा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी एवं डॉ. दुर्गेश केसवानी भी उपस्थित रहे।
[dgv_vimeo_video id=”881142873″]
भाजपा परिवार में आप सभी का आत्मीय स्वागत है।🪷
केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री भूपेन्द्र यादव जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा जी के समक्ष शनिवार को बंसल वन स्थित मीडिया सेंटर में सेवा निवृत्त आरटीओ एवं मध्यप्रदेश सर्व मीणा समाज के अध्यक्ष श्री जगदीश… pic.twitter.com/TdusOPNiWT
— Ashish Usha Agarwal आशीष ऊषा अग्रवाल (@Ashish_HG) November 4, 2023
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

