भोपाल में RGPV घोटाले में शामिल तत्कालीन रजिस्ट्रार के घर ED का छापा, 19.48 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े में हो सकते हैं बड़े खुलासे

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हुए घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने तत्कालीन रजिस्ट्रार आरएस राजपूत के एयरपोर्ट रोड स्थित निवास पर छापामार कार्रवाई की है। ये घोटाला और बड़ा हो सकता है और इसी आशंका को देखते हुए ईडी छापामार कार्रवाई कर रही हैं।
Raid

ED Raids RGPV Former Registrar’s House : भोपाल में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में 19 करोड़ से अधिक के घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन रजिस्ट्रार आरएस राजपूत के घर पर छापामार कार्रवाई की। इस घोटाले में लगभग 19.48 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का आरोप है, जिसमें यूनिवर्सिटी के अकाउंट से अवैध रूप से पैसे निजी खातों में ट्रांसफर किए गए थे।

इस घोटाले में शामिल अन्य प्रमुख लोगों में तत्कालीन कुलपति प्रोफेसर सुनील कुमार और रिटायर्ड फाइनेंस कंट्रोलर ऋषिकेश वर्मा भी शामिल हैं। इन दोनों सहित 5 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। ये पूरा मामला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आंदोलन के बाद सामने आया था।

RGPV के तत्कालीन रजिस्ट्रार के घर छापा

राजधानी भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में हुए करीब 19.48 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तत्कालीन रजिस्ट्रार आरएस राजपूत के एयरपोर्ट रोड स्थित निवास पर छापामार कार्रवाई की है। इस मामले की जांच के दौरान ED ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत बरामद किए हैं, जो इस घोटाले के तार अन्य वित्तीय अनियमितताओं से भी जोड़ सकते हैं। मामले में और बड़े घोटाले की आशंका की देखते हुए ईडी जांच कर रही हैं। टीम ने राजपूत के घर से दस्तावेज और साक्ष्य एकत्रित किए है, फिलहाल कार्रवाई जारी है।

इस घोटाले में यूनिवर्सिटी के कुलपति से लेकर रजिस्ट्रार तक सभी के शामिल होने के आरोप लगे थे जिसके बाद कुलपति प्रोफेसर सुनील कुमार, पूर्व रजिस्ट्रार आरएस राजपूत, तत्कालीन फाइनेंस कंट्रोलर ऋषिकेश वर्मा, बैंक मैनेजर मयंक सहित 5 पर FIR दर्ज की गई थी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews