खाद्य मंत्री के बयान पर बवाल, जयवर्धन बोले-हमनें आँख उठाने वालों को माफ़ नहीं किया

जयवर्धन सिंह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।आगामी चुनावों से पहले शिवराज सरकार (Shivraj Government) में खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह के सवर्ण महिलाओं पर दिए गए बयान से बवाल मच गया है। एक तरफ कांग्रेस ने मंत्री के बयान के बहाने पूरी बीजेपी को घेरना शुरु कर दिया है वही करणी सेना ने मंत्री का मुंह काला करने की चेतावनी दी है।इसी बीच कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि इतिहास गवाह है हमनें आँख उठाने वालों को माफ़ नहीं किया है।

यह भी पढ़े.. मप्र पंचायत चुनाव: कर्मचारियों को निर्देश, अधिकारियों की नियुक्ति, दिसंबर में तारीखों का ऐलान!

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह (Congress MLA and former minister Jaivardhan Singh) ने ट्वीट कर लिखा है कि आप हाथ पकड़कर घर से निकालने की बात करते हो, इतिहास गवाह है हमनें आँख उठाने वालों को माफ़ नहीं किया है। जमीर नीलामी में पाये पैसे ने मंत्री जी का दिमाग ख़राब कर दिया है।वही उन्होंने एक और ट्वीट किया है, जिसमें हम हुये कामयाब…!!! ज़ुल्म, सत्ता से नहीं डरेंगे, जो बात हक़, ईमान की होगी उसे कहते रहेंगे।

यह भी पढ़े.. MP: 7 निलंबित, 24 कर्मचारियों को नोटिस, 3 की सेवा समाप्त,16 का वेतन काटा, 3 पर जुर्माना

दरअसल, गुरुवार को मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह (Food Minister Bisahulal Singh) एक कार्यक्रम में शामिल होने अनूपपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा  थाकि जितने बड़े-बड़े लोग हैं, ठाकुर-ठकार और दूसरे सवर्ण लोग, वो अपनी औरतों को कोठरी में बंद करके रखते हैं। बाहर निकलने ही नहीं देते। जब महिलाओं और पुरुषों का बराबर अधिकार है, तो दोनों को बराबरी से काम भी करना चाहिए। सब अपने अधिकारों को पहचानो और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करो और बड़े लोगों की महिला बाहर न निकले तो पकड़-पकड़कर उन्हें बाहर निकालो, तभी तो महिलाएं आगे बढ़ेंगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews