फिल्म ‘तानाजी’ को टैक्स फ्री करने की मांग पर बोले सिंधिया, ‘राहत मिलना चाहिए’

फिल्म ‘तानाजी’ को टैक्स फ्री करने की मांग पर बोले सिंधिया, ‘राहत मिलना चाहिए’

भोपाल| मध्य प्रदेश में दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक को टैक्स फ्री करने के बाद अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘तानाजी’ को भी टैक्स फ्री करने की मांग उठ रही है| इस मांग का अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी समर्थन किया है| हालाँकि उन्होंने किसी भी फिल्म का नाम लेने इंकार करते हुए कहा जो भी फिल्म ऐतिहासिक गौरव बताती हो उसे राहत मिलना चाहिए| इसका फैसला सरकार को करना है|

लम्बे समय बाद भोपाल में सक्रिय हुए सिंधिया शुक्रवार को मीडिया से चर्चा कर रहे थे| इस दौरान उनसे छपाक फिल्म को टैक्स फ्री करने और तान्हाजी को टैक्स फ्री करने की मांग पर सवाल किया गया तो सिंधिया ने कहा ऐतिहासिक संदेश देने वाली फिल्में अच्छी होती हैं, लेकिन टैक्स फ्री करने का फैसला सरकार को लेना है।

पत्रकारों से बातचीत में सिंधिया ने कहा अपने पूरे राजनीतिक कैरियर में किसी भी पद को लेने की चाहत नहीं की है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बनाने या राज्यसभा भेजने की अटकलों से भी इनकार कर दिया। मुख्यमंत्री कमलनाथ से न मिलने की बात पर उन्होंने कहा- हर बार जरूरी नहीं है कि मुख्यमंत्री से मिला जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews