शहर में जल्द बनेगा दूसरा वोट क्लब,कलेक्टर ने निगमायुक्त को लिखा पत्र

शहर में जल्द बनेगा दूसरा वोट क्लब,कलेक्टर ने निगमायुक्त को लिखा पत्र

भोपाल।
शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दूसरा वोट क्लब खानूगांव में बनाया जाएगा। यहां घूमने वाले पर्याटकों एक वोट क्लब से दूसरे क्लब तक घुमाने के लिए बोट किराये पर ले सकेगे। कलेक्टर तरुण पिथौड़े ने निगमायुक्त बी. विजय दत्ता को इस संबंध में एक पत्र लिखा है, जिसमें खानूगांव में वोट क्लब बनाने के निर्देश दिए हैं। निगम अधिकारियों ने इसआदेश के पर तैयारी भी शुरू कर दी है। कलेक्टर ने जो पत्र लिखा है उसमें उन्होंने कहा है कि वोट क्लब बनाए जाने से खानूगांव में अवैध निर्माण भी नहीं हो सकेंगे।

तीन किलोमीटर का एरिया होगा विकसित
नगर निगम के अधिकारी संतोष गुप्ता के आनुसार खानूगांव में नए बोट क्लब के साथ तीन किमी के दायरे को विकसित किया जाएगा, ताकि तालाब की सुदरता अच्छी लगे। वोट क्लब को विकसित करने का प्रस्ताव जल्द से जल्द तैयार किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews