Shivraj Cabinet Meeting : शिवराज कैबिनेट बैठक सम्पन्न, इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी, 15 जून से हो सकेंगे ट्रांसफर, 9000 छात्रों को भी तोहफा

Shivraj Cabinet

Shivraj Cabinet Meeting Today : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज बुधवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। वही तबादलों से बैन हटा लिया गया है, अब 15 जून से 30 जून तक कर्मचारियों अधिकारियों के तबादले हो सकेंगे।

शिवराज कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले

  1.  कर्मचारियों-अधिकारियों के तबादलों से बैन हटा दिया गया है। जिले के अंदर के स्थानांतरण भी 15 से 30 जून तक खोलने का निर्णय हुआ है।
  2. मध्यप्रदेश के 9000 छात्र-छात्राओं को सरकार ई-स्कूटी देगी। कैबिनेट बैठक में तय हुआ है कि ई-स्कूटी प्रदेश के 12वीं पास उन स्टूडेंट्स को दी जाएगी, जिन्होंने अपने स्कूल में टॉप किया है यानी जो स्कूल टॉपर हैं।
  3. सहकारिता नीति को भी कैबिनेट से अप्रूवल मिला है। ऐसा करने वाला मध्यप्रदेश देश में पहला राज्य बन गया है।
  4. SC/ST के लिए छात्रवृत्ति के लिए आय सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपए करने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है।
  5. 29 नई ‘समूह नल जल योजनाओं’ को मंजूरी दी गई।
  6. ओमकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर परियोजना के लिए भुगतान सुरक्षा की गारंटी, मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फॉर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम में संशोधन को स्वीकृति दी गई।
  7. ओमकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर परियोजना के लिए भुगतान सुरक्षा की गारंटी।
  8. मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फॉर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम में संशोधन को स्वीकृति।
  9. मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी शौर्य अलंकरण श्रंखला के मेडल प्राप्त कर्ताओं को राज्य शासन की ओर से दी जाने वाली पुरस्कार राशि में वृद्धि किए जाने का अनुसमर्थन

— Jansampark MP (@JansamparkMP) June 14, 2023

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews