Shivraj Corona Positive: CM शिवराज चिरायु अस्पताल में भर्ती, गैरमौजूदगी में ये मंत्री करेंगे बैठक

Shivraj Corona Positive: CM शिवराज चिरायु अस्पताल में भर्ती, गैरमौजूदगी में ये मंत्री करेंगे बैठक

भोपाल।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एंबुलेंस से सीएम को अस्पताल लाया गया। चिरायु अस्पताल की सुरक्षा बढ़ाई दी गई है। मीडिया को भी अस्पताल से दूर कर दिया गया है।सीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि मुझे डॉक्टर्स ने अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है, मैं #COVID19 डेडिकेटेड चिरायु अस्पताल में भर्ती होने जा रहा हूँ। कोरोना के मरीज को ज़िद नहीं करना चाहिए कि हम होम क्वारन्टीन ही रहेंगे या अस्पताल नहीं जायेंगे। हमें डॉक्टर्स के निर्देश का पालन करना चाहिये।

सीएम ने कहा है कि मैं कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन कर रहा हूं। मेरे संपर्क में जो भी लोग आए हों वो तुरंत अपनी जांच करवाएं। इसके पहले उनके मंत्री अरविंद भदौरिया कोरोना पॉजिटिव मिले थे, साथ ही उनके स्टॉफ के कुछ लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।  इस सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सीएम हाउस पहुंची और परिजनों की जांच की है।सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि ‘मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले क्वारंटाइन में चले जाएं। मैं कोरोना गाइड लाइन का पूरा पालन कर रहा हूं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्वयं को क्वारंटाइन करूंगा और इलाज कराऊंगा। मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है।’

शिवराज ने कहा कि मेरी गैरमौजूदगी में समीक्षा बैठक गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी करेंगे। मैं खुद भी क्वारैंटाइन रहते हुए इलाज के दौरान प्रदेश में कोरोना नियंत्रण के हरसंभव प्रयास करता रहूंगा। आप सब सावधान रहें, सुरक्षित रहें और गाइडलाइन का पालन जरूर करें।चौहान ने स्वयं उनके संपर्क में पिछले तीन-चार दिनों में आने वाले लोगों से क्वारेंटाइन होकर आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है। इसके बाद से अनेक मंत्री, अधिकारी, राजनेता और अन्य लोग और अधिक सतर्क रहकर क्वारेंटाइन होने अथवा अन्य आवश्यक कदम उठा रहे हैं। असल में, 22 और 23 जुलाई को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट की मीटिंग बुलाई थी। इसके बाद मंत्रियों के साथ दो दिन तक वन-टू-वन चर्चा भी की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews