
भोपाल| कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच राज्य के किसानों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी राहत दी है| सहकारी बैंक और सोसायटी से कर्जा लेने वाले किसानों का सरकार ने व्याज माफ़ कर दिया है| वित्त और सहकारिता विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस सम्बन्ध में निर्देश दिए हैं|
सरकार ने फैसला किया है कि डिफाल्टर हो चुके किसान बिना ब्याज के कर्ज की राशि जमा कर सकते हैं| 31 मई तक कर्ज चुकाने वाले किसानों को अब कोई व्याज नहीं देना होगा| सहकारी बैंक और सोसायटी से कर्जा लेने वाले किसानों का सरकार ने व्याज माफ़ कर दिया है|
शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंत्रालय में वित्त विभाग एवं सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमे लॉक डाउन के दौरान लोगों को राहत देने सम्बन्धी अहम् निर्देश दिए गए|
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

