Madhy Pradesh: कोरोना दौर में शिवराज सरकार की किसानों को बड़ी राहत

-Shocking-figures-in-the-review-of-debt-forgiveness-scheme

भोपाल।
उपचुनाव(BY Election) से पहले प्रदेश(MP) की शिवराज सरकार(Shivraj Sarkar) का पूरा फोकस किसानों(Farmers) पर है। सत्ता में आने के बाद से ही सरकार एक के बाद एक किसानों के हित में फैसले ले रही है। अब कोरोना संकटकाल (Corona Crisis) के बीच जारी लॉकडाउन(Lockdown) के दौरान सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है ।सरकार ने खरीफ और रबी फसल (Kharif and Rabi crops) की कर्ज चुकाने (Repay debt) की तिथि एक बार फिर आगे बढा दी है।सहकारिता विभाग (cooperative Department) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है।

दरअसल,कोरोना महामारी की विषम परिस्थिति को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। प्रदेश की शिवराज सरकार ने खरीफ और रबी फसलों के लिए सहकारी समितियों (Co-operative societies) से लिए कर्ज को चुकाने की अंतिम तारीख 31 अगस्त तक कर दी है। इससे पहले यह तारीख 31 मई तक बढ़ाई गई थी, जबकि रबी सीजन का कर्ज 15 जून तक चुकाया जाना था।लेकिन अब सरकार ने दोनों फसलों पर किसानों को राहत देते हुए तिथी एक बार फिर आगे बढ़ा दी है।इस निर्णय का लाभ 15 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा।

बता दे कि खरीफ 2019 और रबी सीजन 2019-20 के लिए सहकारी समितियों से किसानों ने 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा अल्पकालीन ऋण लिया था, इसे चुकाने के लिए अलग-अलग तारीखें थीं और केंद्र सरकार ने भी इसके लिए 3 महिने का समय देने को कहा था, जिसके बाद प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया गया है।इससे पहले के लाखों किसानों को फायदा मिलेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews