PM की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बोले शिवराज-‘मरकज से आए लोगों के कारण बढ़ा संक्रमण’

PM की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बोले शिवराज-‘मरकज से आए लोगों के कारण बढ़ा संक्रमण’

भोपाल । देश भर में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से चर्चा की| इस दौरान लॉक डाउन आगे बढ़ाने को लेकर सुझाव लिए गए| तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने का समर्थन किया है। संभावना है कि पीएम लॉक डाउन आगे बढ़ाने का एलान कर सकते हैं| वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में मरकज से आये लोगों के कारण कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री को ताजा हालात के बारे में भी जानकारी दी।

वीसी में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लॉक डाउन अभी न हटाया जाए। लोगों की जिंदगी महत्वपूर्ण है, उसे बचाने के लिए लॉकडाउन जरूरी है। प्रदेश में कोरोना आपदा की रोकथाम को लेकर उठाए जा रहे कदमों सीएम शिवराज ने कहा कि हम लगातार टेस्टिंग क्षमताओं को बढ़ा रहे है। किट और एन- 95 मास्क का वितरण तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा उज्ज्वला सिलेंडर, जनधन खातों में पैसा आना प्रारंभ हो गया है। साथ ही प्रदेश सरकार ने 23 कोविड हॉस्पिटल चिन्हित कर दिए गए हैं।

किसी भी बाहरी मजदूर में कोरोना के लक्षण नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा भोपाल व इंदौर में अलग-अलग जोन बांटे हैं। दवा इंडस्ट्री के काम में बाधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाहर से जो मजदूर आएं हैं, उनमें किसी भी मजदूर में कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं। उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग के साथ अन्य विभाग मिशनरी भावना से काम कर रहे है । मैं सभी को धन्यवाद देता हूँ, क्राइसेस मैनेजमेंट जिले स्तर पर काम कर रहे है|

सेतु मोबाइल एप की तारीफ की
सीएम ने आरोग्य सेतु मोबाइल एप की तारीफ करते हुए कहा यह अद्भुत एप है, इससे लोग अवेयर हो रहे है , कोरोना पॉजिटिव मरीजो को ट्रैक करने में मदद कर रहा है| आरोग्य सेतु से लोग सेल्फ असिस्ट हो रहे है| डेटा के आधार पर इससे हॉट स्पॉट को ट्रेस करने में भी मदद मिल रही है| डेटा के आधार पर इससे हॉट स्पॉट को ट्रेस करने में भी मदद मिल रही है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews