‘चौकीदारी का काम अब हमारा, जनता डरे नहीं अभी हम हैं’

shivraj-said-they-will-role-of-opposition-

भोपाल। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ‘टाईगर जिंदा है’ वाले बयान पर सफाई पेश की है। गुरूवार को मीडिया से चर्��ा के दौरान उन्होंने कहा कि, “मैंने वह बात जनता और कार्यकर्ताओं को लेकर कही थी। हम जनता को किसी भी कीमत पर कोई तकलीफ नहीं होने देंगे। हमने जनता से वादा किया है अगर कोई गड़बड़ होती है तो हम उनके लिए लड़ेंगे।” 

टाईगर वाले बयान पर उन्होंने आगे कहा कि यह बात तो अब आगे काम में दिखाई देगी। उन्होंने कांग्रेस की सरकार को सुझान दिया कि वह अच्छा काम करे, अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह प्रदेश की जनता के लिए चौकीदारी करेंगे। उन्होंने कहा कि वह चौकीदार की तरह ही खड़े होकर सरकार के कामकाज पर नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी हारी नहीं है वोटों के अंक गणित में पिछड़ी है। वोट ज्यादा प्राप्त करने के बावजूद भी हम पिछड़ गए। लेकिन अब चौकीदारी का काम हामारे पास है। इसलिए विकास में सकारात्मक सहयोग, लेकिन जनता को दिक्कत और गड़बड़ हुई, जनता को परेशानी हुई, तो हम लोग मैदान में लड़ाई लड़ेंगे। और मैंने जनता को ही यह कहा है कि गड़बड़ होगी तो जनता के लिए लड़ेंगे। इसलिए कोई न डरे अभी हम हैं।

प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी शिवराज सिंह के टाइगर जिंदा है के बयान पर कहा बीजेपी का हर कार्यकर्ता शेर के समान जनता के बीच में उनके सुख-दुख के लिए लड़ाई लड़ता रहा है और आने वाले समय में भी लड़ाई लड़ते रहेगा। यह बात उन्होंने भाजपा कार्यालय में हुई विधायकों की बैठक के बाद कही। उन्होंने कहा कि हम जनता के लिए लड़ेंगे और सरकार का घेराव भी करेंगे। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews