शिवराज ने साधा राहुल पर निशाना..ऐसे नेता राजनीति कर तोड़ रहे सेना का मनोबल

शिवराज ने साधा राहुल पर निशाना..ऐसे नेता राजनीति कर तोड़ रहे सेना का मनोबल

भोपाल।

बलिदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानCM Shivrj singh chouhan) ने राहुल गांधी(rahul gandhi) पर जमकर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि भारत(india) की सेना के हौसले पर सवाल खड़ा करने वाले नेता के बारे में क्या कहा जाए। सेना(army) के हौसले पर सवाल उठाने वाले राहुल जैसे नेता पर शर्म आती है। ऐसे लोग नेता कहलाने के लायक नहीं हैं। राहुल गांधी हमारी सेना को हतोत्साहित कर रहे हैं। वह सेना का अपमान कर रहे हैं। सेना का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

दरअसल शिवराज(shivraj) मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों(journalists) से बातचीत कर रहे थे। जहाँ बलिदान दिवस के मौके पर वो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जब सीमाओं पर तनाव होता है तो पूरा देश एकसाथ उठकर खड़ा हो जाता है। जब-जब ऐसी परिस्थितियां देश में पहले कभी बनी हैं। तब-तब बीजेपी(bjp) कांग्रेस(congress) के साथ खड़ी रही थी। लेकिन कांग्रेस और उनके पूर्व अध्यक्ष ऐसे समय में भी घटिया राजनीति कर रहे है। वो भारत के नागरिक होते हुए सेना का मनोबल तोड़ने का काम कर रहे है। वहीँ सीएम शिवराज ने कहा कि शर्म आती है कि भारत में हमारे बीच राहुल गांधी जैसे नेता भी हैं। जिनका काम ही सेना की वीरता पर सवाल उठाना है। वहीँ उन्होंने कहा कि इस वक़्त हमले चीन(china) पर होने चाहिए न की देश के प्रधानमंत्री पर। लेकिन ये भारत के लिए शर्म की बात है कि राहुल जैसे नेता इस देश में हैं।

बता दें कि भारत चीन सीमा विवाद में बारात के 20 सैनिकों के शहीद होने के बाद से लगातार कांग्रेस और राहुल गाँधी केंद्र सरकार पर निशान बना रहे हैं उन्होंने नरेंद्र मोदी से कई सवाल पूछें हैं साथ ही राहुल ट्विटर(twitter) से लगातार नरेंद्र मोदी पर निशाना बना रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews