
BHOPAL-Woman thrashed conductor in city bus- भोपाल में सिटी बस में जमकर लात-घूंसे चले और यह मारपीट बस के कंडक्टर और एक महिला के बीच हुई, महिला ने पहले कंडक्टर को चांटा मारा जिससे बौखलाए कंडक्टर ने महिला की पिटाई कर दी, मामला इतना बढ़ा कि महिला ने दनादन कंडक्टर को पीटना शुरू कर दिया और लातों से उस पर हमला कर दिया, कंडक्टर बस से नीचे जा गिरा, हंगामे के दौरान बस में कई महिला यात्री मौजूद थी, बाद में बस को हबीबगंज थाने ले जाया गया जहां मारपीट करने वाली महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
[dgv_vimeo_video id=”817639007″]
मानसिक रूप से अस्वस्थ है महिला
महिला यात्रियों के टिकट चेक करने बस में चढ़ी, महिला बस में बैठी सवारियों से जब टिकिट चेकिंग के नाम पर बदतमीजी करने लगी तब कंडक्टर ने महिला से उसका परिचय पूछा इसी बात से वह बिफर उठी और उसने ताबड़तोड़ कंडक्टर को पीट दिया। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, महिला मानसिक रूप से डिस्टर्ब बताई जा रही है। उसने गर्मी में गरम कपड़े पहन रखे थे और वह खुद को टिकिट चेकर बता रही थी, मौके पर पुलिस ने महिला को बस से उतारा और उसकी मानसिक स्थिति समझने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
बताया जा रहा है कि मामला 12 अप्रैल की दोपहर का है। कोच फैक्टरी से कोलार तक चलने वाली सिटी बस में यह विवाद हुआ, एक महिला यात्रियों के टिकट चेक करने लगी। इस पर मौजूद यात्रियों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। जब कंडक्टर लखन पत्रे ने महिला को रोका तो वह अभद्रता करने लगी। इसी बीच दोनों के बीच जमकर कहासुनी हो गई और महिला ने कंडक्टर को थप्पड़ मार दिया। फिर दोनों में झूमाझटकी और मारपीट शुरू हो गई।
