कृष्ण लीलाओं की झांकियों से सजा सीएम हाउस, परिवार संग कृष्ण जन्मोत्सव मनाएंगे सीएम शिवराज

कृष्ण लीलाओं की झांकियों से सजा सीएम हाउस, परिवार संग कृष्ण जन्मोत्सव मनाएंगे सीएम शिवराज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

देश भर में कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) की धूम देखने को मिल रही है। हर साल की तरह इस बार भी श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला है। कोरोना संकट (Corona Crisis) के चलते इस बार मंदिरों में भीड़ नहीं है, लेकिन लोगों ने घरों में ही उत्सव की पूरी तैयारी कर ली है| सीएम हाउस भी सज गया है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj SIngh Chouhan) और उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान (Sadhna Singh chouhan) ने कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां की है| रात 12 बजे सीएम परिवार कृष्ण जन्मोत्सव मनाएंगे|

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान ने कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां की| मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह चौहान ने कृष्ण की लीलाओं से घर के मंदिर की साज सज्जा की है|

मुख्यमंत्री निवास में श्री कृष्ण के जन्म से लेकर गोवर्धन पर्वत को उठाने तक की झाँकियाँ तैयार की गई है | कृष्ण जन्म, श्री कृष्ण का गोप-गोपियों के साथ खेल, माखन चोरी, बांसुरी वादन, राधा कृष्ण प्रेम और गोवर्धन पर्वत की झांकी तैयार की गई है । मुख्यमंत्री रात 12 बजे परिवार के साथ कृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार मनाएंगे |

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews