सॉफ्टवेयर डेवलपर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, रेलवे ट्रैक के पास मिला शव

सॉफ्टवेयर डेवलपर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, रेलवे ट्रैक के पास मिला शव

Bhopal News: भोपाल से एक के सॉफ्टवेयर डेवलपर की संदिग्ध मौत की सूचना सामने आई है। वह ऑफिस जाने का कहकर निकला था लेकिन उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है लेकिन वहां से एक ईयर फोन मिला है। पुलिस का कहना है कि युवक ने शायद कान में ईयर फोन लगा रखा था जिस वजह से उसे ट्रेन की आवाज नहीं आई और वह दुर्घटना का शिकार हो गया। हालांकि, यह सिर्फ एक अंदाजा है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक युवक सागर का रहने वाला था और भोपाल में सुभाष नगर में किराए के मकान में रहता था। एमपी नगर में वह एक ऑनलाइन सेंटर पर सॉफ्टवेयर डेवलपर का काम करता था। रोजाना वह पैदल ऑफिस से आना-जाना करता था। अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद वह घर जाने का कहकर निकला था लेकिन रूम नहीं पहुंचा। परिवार ने जब संपर्क करने की कोशिश की तो उसने फोन नहीं उठाया। इस पर परिवार ने भोपाल में रहने वाली बहन को सूचना दी। बहन युवक की तलाश में जुटी हुई थी तभी पुणे के एक रिश्तेदार ने फोन कर बताया कि उसका शव रेलवे ट्रैक के पास मिला है।

परिवार ने बताया कि घनश्याम दो भाइयों में छोटा है और खेतीबाड़ी कर पिता ने उसकी पढ़ाई पूरी करवाई थी। उसने जब अपने परिजनों से फोन पर बात की थी तो वह बिल्कुल सामान्य था और कोई समस्या होने की जानकारी उसने नहीं दी थी। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी का कहना है कि युवक के शरीर पर ट्रेन की टक्कर से लगी चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। जिसके आधार पर यही लग रहा है कि उसका एक्सीडेंट हुआ है।

बता दें कि जिस जगह पर युवक का शव मिला है वहां पर काफी अंधेरा रहता है। यह एक टर्निंग प्वाइंट है जहां पर हबीबगंज से भोपाल की तरफ जाने वाली ट्रेन अचानक ही आती है। ऐसे में कई बार यहां लोग ट्रेन को चपेट में आ जाते हैं, इससे पहले भी यहां कुछ लोगों की ऐसे ही मौत हो चुकी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews