यात्रियों के लिए खास खबर, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस निरस्त

special occasion of Guru Purnima.

Operation of a special train between Ashoknagar and Delhi

RAIL NEWS : उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मण्डल के कनकपुरा- धान्क्या-बोबास खंड में स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के कारण भोपाल मंडल से गुजरने वाली भोपाल जोधपुर भोपाल एक्सप्रेस की निरस्तीकरण की तिथियो में परिवर्तन किया गया है।

इन तारीखों को निरस्त रहेगी ट्रेन 

1. गाड़ी संख्या 14813 (जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस) अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 27.09.2024 एवं 29.09.2024 को निरस्त रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 14814 (भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस) अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 28.09.2024 एवं 30.09.2024 को निरस्त रहेगी।

यात्रियों से अपील 
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews