मंत्रालय सहित राज्य स्तरीय कार्यालयों में अब 50% और अधिकारियों की 100% रहेगी उपस्थिति

मंत्रालय सहित राज्य स्तरीय कार्यालयों में अब 50% और अधिकारियों की 100% रहेगी उपस्थिति

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मंत्रालय के साथ सभी राज्य स्तरीय कार्यालयों में अब 50 प्रतिशत तक की सीमा तक कर्मचारी उपस्थित हो सकेंगे, वहीं अधिकारियों की उपस्थिति सौ प्रतिशत रहेगी| सामान्य प्रशासन विभाग (Department of General Adminstration) ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी किये हैं|

आदेश के मुताबिक मंत्रालय एवं राज्यस्तरीय विभागाध्यक्ष कार्यालयों में चरणबद्ध रूप से कार्यालय कार्य प्रारंभ करने के संबंध में निर्देश जारी किए गए थे| इसमें अब आंशिक रूप से संशोधन करते हुए और गृह विभाग के संदर्भित पत्र से जारी किए गए निर्देशानुसार रेड जोन में स्थित निजी तथा शासकीय कार्यालयों में 50% तक की सीमा तक कर्मचारी उपस्थित हो सकेंगे| अधिकारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रहेगी, शेष निर्देश यथावत रहेंगे|

बता दें कि लॉकडाउन के मद्देनजर 22 मार्च को सामान्य प्रशासन विभाग ने निर्देश दिए थे कि 23 मार्च से वर्क फ्रॉम होम होगा। वे अधिकारी-कर्मचारी ही मंत्रालय आएंगे, जिन्हें कोरोना अभियान के मद्देनजर ड्यूटी में लगाया गया है। इसके बाद 30 अप्रैल से मंत्रालय और राज्य स्तरीय विभागाध्यक्ष कार्यालयों में 30 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ कामकाज शुरू किया गया था। अब इसे बढ़ाते हुए 50 प्रतिशत किया गया है, वहीं अधिकारियों की उपस्थिति शत प्रतिशत रहेगी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews