4 जून को कर्मचारियों का प्रदर्शन,अपनी मांगों को लेकर कर जिला मुख्यालयों पर जुटेंगे कर्मचारी

Warning-to-the-government-of-the-pensioners--demands-are-not-fulfilled-then-will-perform-in-front-of-the-assembly-

भोपाल

अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघव के आह्वान पर 4 जून को मध्यप्रदेश के जिला मुख्यालय पर सरकारी कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। इनकी मांगों में महंगाई भत्ते पर लगाई गई रोक को वापस लेने, सरकारी विभागों में भर्ती पर अघोषित प्रतिबंध हटाए जाने, सरकारी विभागों के निजीकरण, बिजली निजीकरण व बिजली संशोधन बिल को वापस लेने, छंटनी किए गए कर्मचारियों की बहाली, सभी अप्रिय श्रम कानूनों संशोधनों को रद्द करने व वापस लेने, महामारी के खिलाफ काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, प्रदेश सरकार द्वारा जुलाई 19 के डीए स्थगन आदेश को समाप्त करने, सातवें केंद्रीय वेतनमान के एरियर की अंतिम किस्त का भुगतान करने, सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के स्वत्वो का भुगतान करने, स्थाई कर्मियों को संविदा पर नियुक्ति के स्थान पर सेवा वृद्धि करने, पदोन्नत पदनाम दिए जाने की मांगें शामिल हैं।

इस प्रदर्शन में सभी राज्यों एवं केंद्र शासित राज्यों के कर्मचारी भाग लेंगे। मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ से संबद्ध होने से उनके आह्वान पर होने वाले प्रदर्शन में मांगों के समर्थन में प्रान्तीय पदाधिकारियों से चर्चा कर शामिल होने का निर्णय लिया गया ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews