भोपाल में अजीबोगरीब शादी, दूल्हा 104 और दुल्हन 50 के पार

भोपाल में अजीबोगरीब शादी, दूल्हा 104 और दुल्हन 50 के पार

104 Year Old Habib Nazar Marraige : अभी तो मैं जवान हूं, अभी तो मैं जवान हूं, हवा भी खुशगवार है, गुलों पे भी निखार है, तरन्नुमें हज़ार हैं, बहार पुरबहार है… कहने को तो यह किसी ग़ज़ल की पंक्तियां हैं लेकिन मानों भोपाल के हबीब नज़र इन पंक्तियों को सही मायने में बयां कर रहे हैं।

लोगों ने दी मुबारकबाद

दरअसल, 104 साल के हबीब नज़र का एक साल पुराना वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी से आधे उम्र की फ़िरोज, जहां से निकाह कर ऑटो से वापस अपने घर लौट रहे हैं। इतना ही नहीं, हबीब पूरे दिल से लोगों से निकाह की बधाइयां ले भी रहे हैं और उनका शुक्रिया अदा कर भी रहे हैं।

दूल्हे की तीसरी शादी

आपको पता नहीं यह हबीब नजर की पहली नहीं दूसरी नहीं बल्कि तीसरी शादी है। इस निकाह की वजह बताते हुए हबीब ने कहा कि वह पिछली पत्नी का इंतकाल होने के बाद बेहद ही तन्हा महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा मैं अकेला हो गया था, मेरी खिदमत करने के लिए कोई नहीं था और इसी बीच मुझे फ़िरोज़ जहां के बारे में मालूम हुआ। वह अकेली थीं और इसलिए हम दोनों ने निकाह करने का फैसला कर लिया।

दुल्हन इस तरह शादी के लिए हुई राजी

शादी के इस फैसले पर फिरोज जहां ने अपनी बात बताते हुए कहा कि पहले मैंने इस निकाह के लिए मना कर दिया था पर जब मुझे मालूम हुआ कि उनकी खिदमत के लिए कोई मौजूद नहीं है तब मैं राज़ी हो गई। इतना ही नहीं, हबीब नज़र इस उम्र में भी पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें किसी भी तरह की कोई बीमारी नहीं है।

आपको बता दें कि हबीब नज़र भोपाल के इतवारा में रहने वाले हैं और भारत के स्वतंत्रता सेनानी रह चुके हैं। उन्हें सबसे उम्रदराज़ दूल्हा कहा जाए तो इसमें भी अतिशयोक्ति नहीं होगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews