
Commission issues notice to CMHO
BHOPAL NEWS : भोपाल शहर के न्यू मार्केट, एमपी नगर, अशोका गार्डन समेत सभी जगहों पर ठेले वालों से रेहड़ी माफिया द्वारा अवैध वसूली किये जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गरीब ठेले वालों ने जिम्मेदार अधिकारियों से कई बार शिकायत भी की है, लेकिन अब तक माफियाओं के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।
नोटिस जारी
मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर भोपाल एवं आयुक्त नगर निगम, भोपाल से मामले की जांच कराकर अनधिकृत व्यवसाय, अतिक्रमण एवं इस सम्बन्ध में अनधिकृत व्यक्तियों द्वारा की जा रही गतिविधियों को नियंत्रित करने तथा, जनसामान्य के अधिकारों में अनावश्यक हस्तक्षेप को रोकने के लिये की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है। साथ ही निगम से नियमानुसार स्वीकृति प्राप्त अधिकृत ऐसे व्यवसायियों की कार्यस्थल पर पहचान हेतु विशिष्ट दृश्यमान व्यवस्था करने की कार्यवाही कर अनधिकृत व्यवसायियों के विरूद्व विधि अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।
