लव जिहाद के लिए मप्र में बनेगा सख्त कानून, बीजेपी नेता ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

लव जिहाद के लिए मप्र में बनेगा सख्त कानून, बीजेपी नेता ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में लव जिहाद के लिए सख्त कानून बनाया जाएगा| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि प्रदेश में लव जिहाद एवं शादी के लिए धर्म परिवर्तन किसी भी रूप में नहीं चलेगा। यह पूर्ण रूप से अवैध और गैर-कानूनी है। इसके खिलाफ प्रदेश में कानून बनाया जाएगा। बीजेपी (BJP) ने सीएम के इस फैसले का स्वागत किया है, भाजपा नेताओं की इस पर लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं| इस बीच बीजेपी नेता सुरेंद्र शर्मा ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया|

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेंद्र शर्मा (Surendra Sharma) ने लव जिहाद के लिए मध्य प्रदेश में कानून बनाने के सीएम के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है| उन्होंने ट्वीट कर लिखा-अब कोई “जुम्मन “”जीतू” बनकर “जानकी” को ‘जुबैदा” न बना पायेगा…मध्यप्रदेश में बनेगा लव जेहाद के ख़िलाफ़ क़ानून धन्यबाद सीएम शिवराज सिंह चौहान मामा जी जो आपने अपनी भांजियों को दुष्चक्र से बचाने का संकल्प लिया।

गौरतलब है कि बुधवार को सीएम शिवराज ने मंत्रालय में प्रदेश की कानून व्यवस्था के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में लव जिहाद एवं शादी के लिए धर्म परिवर्तन किसी भी रूप में नहीं चलेगा। यह पूर्ण रूप से अवैध और गैर-कानूनी है। इसके खिलाफ प्रदेश में कानून बनाया जाएगा। इससे पहले भी शिवराज इस मामले में कह चुके हैं कि लव के नाम पर जिहाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews