अचानक मंडी पहुंचे कृषि मंत्री कमल पटेल, देखा हाल दिए निर्देश

अचानक मंडी पहुंचे कृषि मंत्री कमल पटेल, देखा हाल दिए निर्देश

Surprise inspection of Agriculture Minister Kamal Patel : प्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने शनिवार को नर्मदापुरम की सिवनी बानापुरा कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण किया और वहा हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। मंत्री पटेल ने चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र से शीघ्र मंडी प्रांगण में हो रहे कार्यों को पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।

बनेगी माडल मंडी 

इस अवसर पर मंत्री पटेल ने कहा कि हरदा में बन रही स्मार्ट मंडी की तर्ज पर सिवनी बानापुरा की कृषि उपज मंडी को मॉडल मंडी के रूप में विकसित किया जाएगा। मंत्री पटेल ने वहा पर कार्य कर रहे मजदूरों से संवाद भी किया और उनकी समस्या का निराकरण करवाने का आश्वासन भी दिया।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews