Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती के बचाव में आई मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती

Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती के बचाव में आई मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले (Sushant Singh Rajput Suside Case) में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Former Chief Minister Uma Bharti) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रिया चक्रवर्ती (Riya Chakravarti) का बचाव करते हुए कहा कि जब तक किसी पर आरोप सिद्ध नहीं हो जाता, तब तक किसी को आरोपी सिद्ध नहीं करना चाहिए। उमा भारती ने कहा कि वह नहीं जानती कि रिया चक्रवर्ती कौन है, लेकिन कोई सीबीआई की जांच को प्रभावित नहीं कर सकता।

उमा भारती ने कहा कि इस पूरे मामले में राजनीति न करें, क्षेत्रवाद की राजनीति न करें। इस केस को बिहार वर्सेस महाराष्ट्र न बनाएं क्योंकि इस तरह के मामलों की निष्पक्ष जांच बहुत जरुरी होती है, जबकि हमे किसी भी तरह से किसी महिला की इज्जत को अभी ट्रायल पर नहीं डालना चाहिए। ये हमारे समाज की सभ्यता नहीं है। इसलिए वह मीडिया से भी अपील करती हैं कि इस मामले की सही जानकारी ही लोगों तक पहुंचाए। पूर्व सीएम ने कहा मुझे दुख हुआ सुशांत आत्महत्या की बात सुनकर क्योंकि उन्होंने हमारे देश की कला जगत में अपना योगदान दिया था। लेकिन किसी तरह किसी महिला पर भी इस तरह से आरोप नहीं लगा सकते, जब तक जांच में सभी आरोप सही साबित न हो जाएं।

कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर कहा कि मेरी सलाह तो यह है कि कांग्रेस को अब गांधी की ओर लौटना चाहिए। कांग्रेस का नेतृत्व उस व्यक्ति को देना चाहिए जो सचमुच गांधीवादी सोच का व्यक्ति हो, जो स्वदेशी गांधी हो और उसमें विदेशी का कोई एलिमेंट नहीं हो‌।मेरी कांग्रेस से अपील है कि विदेशी गांधी से मुक्ति पाओ। मैं चाहती हूं कि परिवारवाद से मुक्ति मिले. नेहरू-गांधी परिवार का वर्चस्व अब खत्म है. मैं सोनिया गांधी का सम्मान करती हूं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews