भोपाल में रानी कमलापति की प्रतिमा के सामने अश्लील डांस का मामला, पुलिस ने संदेही युवक को पकड़ा, जांच जारी

भोपाल सांसद आलोक शर्मा हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस कमिश्नर के कार्यलय पहुंचे, उन्होंने कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। साथ ही कड़ी कार्रवाई की मांग की।
भोपाल में रानी कमलापति की प्रतिमा के सामने अश्लील डांस का मामला, पुलिस ने संदेही युवक को पकड़ा, जांच जारी

Bhopal News : राजधानी भोपाल में रानी कमलापति की प्रतिमा के सामने अश्लील डांस कर वीडियो बनाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदेही युवक को पकड़ा है और उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही भोपाल के लोगों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है।

सांसद ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

रानी कमलापति के सम्मान को ठेस पहुंचाते इस वीडियो के वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कड़ी आपत्ति जताई और नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भोपाल में राजा भोज और रानी कमलापति का गौरवशाली इतिहास रहा है। यह कृत्य पूरे समाज और राष्ट्र का अपमान है, उनकी प्रतिमा के सामने इस तरह की हरकत को बिल्कुल भी नजरअंदाज और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस कमिश्नर के कार्यलय पहुंचे, उन्होंने कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा को ज्ञापन सौंपा और वीडियो बनाने वाले युवक के खिलाफ एनएसए लगाने की मांग की, ताकि आगे चलकर दोबारा ऐसी घटना को अंजाम न दिया जाए।

[dgv_vimeo_video id=”1009763679″]

जांच जारी

वहीं, कमिश्नर का कहना है कि संहेदी युवक से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, यह वीडियो उसके द्वारा बनाया गया है या नहीं इस बात की जांच चल रही है। जांच पूरी होने तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है क्योंकि युवक इस मामले से इंकार कर रहा है, लेकिन जल्द ही तकनीकी सहायता से युवक की सही पहचान की जाएगी। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि संदेही युवक 23 वीं बटालियन में पदस्थ पुलिस जवान है, हालाँकि पुलिस इसकी भी जाँच कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1009764104″]

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews