कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया इंदौर ने स्वच्छ सर्वेक्षण में क्यों आठवी बार मारी बाजी, हरदा मामले में कही ये बात

उल्लेखनीय है कि 17 जुलाई को इंदौर शहर को नई दिल्ली में स्वच्छता के लिए सुपर स्वच्छ श्रेणी लीग में आठवीं बार सम्मानित किया जाएगा। इंदौर पहले सात बार देश के स्वच्छतम शहर का पुरस्कार प्राप्त कर चुका है। पिछले वर्षों में श्रेष्ठ प्रदर्शन और भविष्य की संभावनाओं के आधार पर स्वच्छ लीग पुरस्कार इस वर्ष इंदौर को दिया जाएगा।
Kailash Vijayvargiya

देश की सबसे स्वच्छ सिटी होने का गौरव रखने वाला इंदौर लगातार आठवी बार ये सम्मान लेने जा रहा है, इंदौर सहित मध्य प्रदेश के 8 शहरों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की अलग अलग श्रेणियों में नई दिल्ली में 17 जुलाई को राष्ट्रीय सम्मान दिए जायेंगे, इसमें इंदौर ने एक बार फिर देश का सबसे स्वच्छ शहर होने का सिलसिला जारी रखा है, इस सम्मान पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ख़ुशी जताई है और उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।

मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री इंदौर विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर की इस सफलता का पूरा श्रेय शहर की जनता को दिया है, उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि ये जनता का ही प्रयास है अपने शहर के प्रति लगाव है कि उनका शहर गन्दा नहीं होना चाहिए इसलिए इंदौर लगातार आठवी बार देश का सबसे साफ़ शहर बना है।

अधिकारी देखने आते हैं लेकिन अनुसरण नहीं कर पाते 

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस श्रेय के हक़दार नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी और महापौर भी है जिस तरह से इन लोगों ने कचरा कलेक्शन से लेकर उसके निस्तारण की व्यवस्था की है वो शानदार है, उसे देखने देश की अलग अलग नगर निगमों के अधिकारी आते हैं लेकिन उसका अनुसरण अपने शहर में नहीं कर पाते।

जनभागीदारी का सरताज है इंदौर

कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर के साफ रहने की एक और वजह बताते हुए कहा कि हमारा शहर इसलिए भी साफ़ रहता है कि क्योंकि ये जनभागीदारी का सरताज है,  इंदौर के लोग अपने शहर से बहुत प्यार करते हैं, यदि ऐसा प्यार दूसरे शहर के लोग भी अपने शहर से करने लगे तो वो साफ़ रहेगा और हमारा कम्पटीशन बढ़ेगा।

हरदा पुलिस करणी सेना विवाद पर कही ये बात 

हरदा में पुलिस और करणी सेना के लोगों के बीच हुए विवाद के सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा मुझे इस घटना की पूरी जानकारी नहीं है करणी सेवा के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है, मुझे लगता है बातचीत और चर्चा करनी चाहिए, कहीं ना कहीं कम्युनिकेशन गेप रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”1101187270″]

[dgv_vimeo_video id=”1101187377″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews