स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान पर बोली कांग्रेस, अंग्रेजों ने भी शंकराचार्य होने के सबूत नहीं मांगे, 24 जनवरी को भोपाल में उपवास पर

एमपी कांग्रेस ने कहा भाजपा ने पूरे देश को नरक बना दिया है लेकिन जिस घाट पर मोक्ष मिलता है वहां भी अंतिम संस्कार नहीं होने दे रही, देश का हिन्दू इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। 
PC Sharma Bhopal

PC Sharma Bhopal

प्रयागराज में आयोजित माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ हुए विवाद के बाद से विपक्षी दल भाजपा की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी नेता भाजपा को हिन्दू विरोधी, सनातन विरोधी पार्टी बताकर शंकराचार्य के अपमान को हिन्दू और सनातन धर्म का अपमान कह रहे हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान को हिंदुत्व का अपमान बताते हुए भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, पार्टी ने इसे लेकर भोपाल में शंकराचार्य पूजन और एक दिवसीय उपवास करने की घोषणा की है, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा ने इस सम्बन्ध में मीडिया को जानकारी दी।

BJP पर सनातन विरोधी होने का आरोप लगाया 

पीसी शर्मा ने कहा कि योगी सरकार की पुलिस ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को संगम में स्नान करने से रोक कर सिर्फ उनका अपमान नहीं किया बल्कि सनातन धर्म का अपमान किया है, उन्होंने कहा इतना होने के बाद भी मेला प्रशासन ने नोटिस देकर पूछ लिया कि आप बताओ शंकराचार्य हो कि नहीं, अरे अंग्रेजों ने भी कभी शंकराचार्य होने के प्रमाण नहीं मांगा लेकिन भाजपा मांग रही है।

मणिकर्णिका घाट मामले पर किया हमला 

पूर्व मंत्री ने सैकड़ों साल पुराने मणिकर्णिका घाट को तहसनहस करने और अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति तोड़े जाने की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा ने पूरे देश को नरक बना दिया है लेकिन जिस घाट पर मोक्ष मिलता है वहां भी अंतिम संस्कार नहीं होने दे रही, देश का हिन्दू इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

24 जनवरी को भोपाल में उपवास करेगी कांग्रेस 

कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस 24 जनवरी को भोपाल में रोशनपुरा के पास एक दिवसीय उपवास पर बैठेगी, उन्होंने बताया कि उपवास पर बैठने से पहले कांग्रेस नेता मंदिर जायेंगे वहां पूजन करेंगे, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का पूजन करेंगे, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों द्वारा हिन्दुओं और सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

  जितेंद्र यादव की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews