स्वस्थ मन-स्वस्थ तन अभियान : बेहतर मानसिक स्वास्थ्य बनाये रखने के दिए टिप्स, आत्महत्या की सोच से बचाव की बताई रणनीतियां

स्वस्थ मन-स्वस्थ तन अभियान : बेहतर मानसिक स्वास्थ्य बनाये रखने के दिए टिप्स, आत्महत्या की सोच से बचाव की बताई रणनीतियां

Swasth Man Swasth Tan Abhiyaan : मध्य प्रदेश की राजधानी में आज रविवार 10 सितंबर को  आज़ादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 05 माह से जारी भारत सरकार के “स्वस्थ मन स्वस्थ तन अभियान” के तहत संकल्प नशा मुक्ति केंद्र, साकेत नगर, भोपाल में नशा संबंधी मानसिक समस्याओं और आत्महत्या की रोकथाम विषय पर सेमिनार एवं नशा पीड़ितों के मानसिक स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की गई।

बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए बताई गई ये प्रमुख बातें

इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य और टेलीमानस कार्यक्रम पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी, भोपाल और सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जय प्रकाश चिकित्सालय, भोपाल के मार्गदर्शन में ज़िला मानसिक स्वास्थ्य इकाई (मनकक्ष) ने उक्त अभियान के अंतर्गत आज कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति केंद्र में रहने वाले लोगों के मानसिक स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की गई और सभी को अपने नशे की समस्या को समझते हुए उसके उचित निवारण, बेहतर मानसिक स्वास्थ्य बनाये रखने और आत्महत्या की सोच से बचाव की रणनीतियां बताई गईं।

मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नम्बर जारी

इसके साथ साथ नशे से संबंधित मानसिक समस्याओं और उनके बुरे परिणामों को रेखांकित करते हुए उनकी पहचान और उपचार की जानकारी नशामुक्ति केंद्र के स्टाफ़ को भी दी गई। इस अवसर पर टेली-मानस कार्यक्रम के अंतर्गत जारी मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नम्बरों (14416 और 1800-89-14416) को प्रचारित करते हुए एवम मनकक्ष में उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देने के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य संबंधी IEC सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में शामिल हुए डॉक्टर्स और अन्य समेत 75  लोग

आज के कार्यक्रम के दौरान जय प्रकाश चिकित्सालय, भोपाल में पदस्थ डॉ आर के बैरागी, (मानिसक रोग विशेषज्ञ) राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के राहुल शर्मा (चिकित्सा मनोवैज्ञानिक), उपेंद्र सिंह कंसाना (मानसिक रोग नर्स) और सामाजिक कार्यकर्ता खुशबू ने संबोधित किया। मनकक्ष के स्टाफ़ द्वारा सभी के मानसिक स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की गई और आवश्यकता प्रतीत होने पर लोगों को उपचार दिया गया। कार्यक्रम के अंत मे प्रतिभागियों के सवालों पर विशेषज्ञों द्वारा उत्तर दिए गए। कार्यक्रम में लगभग 75 लोगों ने भागीदारी की।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews