दतिया-शिक्षक कर रहा बच्चियों से गलत हरकत, डेढ़ माह से स्कूल नहीं जा पा रही बच्चियां, कलेक्टर,एसपी और DEO को नोटिस

स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि शिक्षक बच्चियों को कक्ष में बंद कर लेता है और दो-दो घंटे तक बाहर नहीं निकलता है और गलत हरकतें करता है।
Sterilization failure at Jabalpur District Hospital

Commission issues notice to CMHO

BHOPAL NEWS :  दतिया जिले के ग्राम चक रामसागर के माध्‍यमिक स्‍कूल में बच्चियों से शिक्षक द्वारा गलत हरकत करने से करीब डेढ़ माह से छात्राओं के स्‍कूल नहीं जाने का मामला सामने आया है।

बच्चियाँ नही जा पा रही स्कूल 

स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि शिक्षक बच्चियों को कक्ष में बंद कर लेता है और दो-दो घंटे तक बाहर नहीं निकलता है और गलत हरकतें करता है। इस कारण पिछले डेढ़ महीने से बच्चियों स्कूल नहीं जा पा रही है। स्कूल में बच्चियों के साथ हो रही गलत हरकतों और असुरक्षा के कारण वह शिक्षा का अधिकार – मौलिक/मानव अधिकार से वंचित रह रही है।

आयोग का नोटिस 

मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला शिक्षा अधिकारी, दतिया से मामले की जांच कराकर स्‍कूलो में सुरक्षित वातावरण के साथ ही उचित पर्यवेक्षण की नियमित व्यवस्था, बच्चों से नियमित परामर्श और दोषी व्यक्ति के विरुद्ध की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्‍ताह में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews