बाइक सवार ने Superman की तरह बच्चे को बचाया, बाइक से कूदकर walker को थामा, देखिये Video

बाइक सवार ने Superman की तरह बच्चे को बचाया, बाइक से कूदकर walker को थामा, देखिये Video

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आजकल की व्यस्त दिनचर्या में हम लोग अपनी ही दुनिया में इतने मगन रहते हैं कि आसपास की कई जरूरी खबरों से भी गाफिल रहते हैं। आज हम आपको ऐसा ही एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार ने बच्चे की जान बचाने की खातिर अपनी जान खतरे में डाल दी।

ये वाक़या कोलंबिया का बताया जा रहा है, जहां बाइक पर सवार एक युवक ने जब देखा कि ढलान वाली सड़क पर एक नन्हा बच्चा अपने वॉकर में ढुलकता चला जा रहा है। आसपास कोई और नहीं था तो बाइक सवार ने बिना कुछ सोचे बाइक से छलांग लगा दी और एक सुपरमैन की तरह कूदकर बच्चे की जान बचा ली। बाद में सीसीटीवी से इस घटना का वीडियो निकाला गया और इसके बाद सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और इस अनजान शख्स की तारीफ कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews