उपचुनाव से पहले पुलिस भर्ती का मुद्दा गरमाया, कमलनाथ ने सरकार को घेरा

पुलिस कमिश्नर सिस्टम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (madhya pradesh) में उपचुनाव (by election) से पहले पुलिस भर्ती (police recruitment) का मुद्दा गरमा गया है प्रदेश के युवा बेरोजगार लंबे समय से पुलिस भर्ती निकालने की मांग कर रहे हैं, अब यह युवा आंदोलन की राह पर है। सोशल मीडिया पर #mppolicebhartido हैशटैग के साथ अपनी मांग रख रहे है। वही इस मामले में अब सियासत भी तेज हो गई पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (kamalnath) ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पुलिस भर्ती जल्द निकालने की मांग की है।

प्रदेश भर के युवा बेरोजगार सरकार के खिलाफ भोपाल में 4 सितंबर को रैली निकालने जा रहे हैं। रोजगार नहीं मिलने और सरकार द्वारा ज्यादा पदों पर वेकेंसी नहीं निकालने से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि उन्होंने अब आंदोलन की राह पकड़ ली जाए। 3 साल से कोई बड़ी वेकेंसी नहीं आई है। इसके चलते हजारों युवा बेरोजगार है। इस मामले में अब सियासत भी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार को घेरते हुए पुलिस भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की है।

पुलिस भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करें

कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा -प्रदेश में पुलिस भर्ती के लिये हमारी सरकार में प्रक्रिया शुरू हुई थी किन्तु हमारी सरकार बीच में ही गिरा दी गयी। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। बेरोज़गार युवा निरंतर भर्ती शुरू करने की माँग कर रहे है लेकिन सरकार का रवैया इस मामले में उदासीन बना हुआ है। मै सरकार से माँग करता हूँ कि पुलिस भर्ती की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर , इस संबंध में शीघ्र नोटिफ़िकेशन निकाला जाये। आज प्रदेश में युवा रोज़गार को लेकर दर- दर भटक रहा है , रोज़गार के अभाव में अपनी जान तक दे रहा है , फिर भी भाजपा सरकार इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है और वो सिर्फ़ झूठी घोषणाओ से ही पेट भरने का काम कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews