कोरोना संकट के बीच चुनाव की सोच, यह कैसा देश प्रेम: विवेक तन्खा

vivek-tankha-denie-exit-poll-result-

भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और आए दिन महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर अपनी राय ट्वीट के जरिए साझा करते हैं। देश में चल रही कोरोना महामारी और चीन के साथ बिगड़ते हालातों पर भी तन्खा आए दिन सरकार का घेराव करते रहते हैं। शनिवार को भी उन्होंने ट्वीट कर सरकार पर कोरोना को छोड़ कर चुनाव पर ध्यान देने का आरोप लगाया है।

विवेक तन्खा ने ट्वीट कर कहा है कोरोना संकट देश में वैश्विक संक्रमण के रूप में फैल हुआ है। भारत 5 लाख कोरोना प्लस का आँकड़ा पार कर चुका है साथ ही व्यवस्था में भारी कमी। यह स्वाभाविक भी है, देश की सुरक्षा भी ख़तरे में लेकिन अफ़सोस इस संकट की घड़ी में भी सिर्फ़ चुनाव की सोच एवं प्रशासन का भारी दुरुपयोग का दृश्य, यह कैसा देश प्रेम। गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को भी तन्खा ने ट्वीट कर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा द्वारा कांग्रेस पर चीन से मिलीभगत के आरोप को मुर्खतापूर्वक बताते हुए भाजपा पर पुराने मामले को बेवजह मुद्दा बनाने का आरोप लगाया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews