फिर नजर आया रहवासी इलाके में बाघ, किया गाय का शिकार

फिर नजर आया रहवासी इलाके में बाघ, किया गाय का शिकार

BHOPAL NEWS- भोपाल के कलियासोत इलाके के मेंदोरा गांव में फिर एक बार बाघ नजर आया है, जिसके बाद यहाँ दहशत का माहौल है, इलाके के लोग बेहद डरे हुए है, बताया जा रहा है कि बाघ ने पिछले दो दिन में पाँच गायों का शिकार किया है, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

वन विभाग अलर्ट 

वन विभाग ने सूचना मिलने के बाद लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है गौरतलब है कि कलियासोत का यह इलाका बाघ कारीडोर है यहाँ करीबन 7 से 8 बाघ विचरण करते है पिछले कुछ महीनों से यहाँ मादा बाघिन को भी उसके तीन शावकों के साथ देखा गया है, फिलहाल अब बाग़ के यहाँ नजर आने और गायों का शिकार करने से इलाके में दहशत फैली है। इलाके में घूमते हुए बाघ का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है की देर रात कुछ लोग जब कार से इस इलाके गुजर रहे थे तो सड़क पर बाघ नजर आया, जिसका वीडियो लोगों ने बनाया है। फिलहाल वन विभाग ने इस इलाके में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को देर रात घर से न निकलने की अपील की है।

[dgv_vimeo_video id=”863246986″]

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews