Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस के 28 आरक्षकों को हॉक फोर्स में भेजा, PHQ ने जारी किये पदस्थापना आदेश

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 28 पुलिस आरक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर भेजा है यानि उनका तबादला कर उन्हें हॉक फोर्स में 5 साल के पदस्थ किया है ।
Transfer

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल ने 28 पुलिस आरक्षकों को हॉक फोर्स में भेजने के आदेश जारी किये हैं इन सभीको तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर कनकी बालाघाट हॉक फोर्स पर आमद देनी होगी, सभी की प्रतिनियुक्ति अवधि 5 साल रहेगी।

रीवा , दतिया, ग्वालियर, भिंड, बालाघाट, इंदौर, सागर उज्जैन, मंडला, भोपाल और छिंदवाड़ा की अलग अलग एसएएफ वाहनियों में पदस्थ और सिंगरौली, सतना व भोपाल जिला इकाई में पदस्थ पुलिस आरक्षकों को पुलिस मुख्यालय ने प्रतिनियुक्ति पर 5 साल के लिए हॉक फोर्स में भेजा है।

तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश   

पुलिस मुख्यालय ने इकाई प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि जिन आरक्षकों का प्रतिनियुक्ति आदेश में नाम हैं उन्हें तत्काल कार्यमुक्त किया जाये लेकिन यदि उसके विरुद्ध कोई जांच, विभागीय जांच या फिर आपराधिक प्रकरण लंबित है या फिर वो निलंबन अवधि में है तो उसे कार्यमुक्त ना किया जाये और उसकी सूचना पुलिस मुख्यालय को दी जाये।

पुलिस मुख्यालय भोपाल का आदेश 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews