Transfer : मप्र पुलिस मुख्यालय ने किये उप निरीक्षक, रक्षित निरीक्षक और सूबेदारों के तबादले, आदेश जारी

PHQ द्वारा जारी दो अलग अलग आदेश में 12 उप निरीक्षकों , एक रक्षित निरीक्षक यानि आर आई और एक सूबेदार का नाम शामिल है।
Transfer

Transfer : मध्य प्रदेश में तबादलों का क्रम जारी है, कार्य सुविधा के हिसाब से राज्य शासन अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी करती है, आज मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल ने तबादला सूची जारी की है जिसमें उप निरीक्षक, रक्षित निरीक्षक और सूबेदारों के नाम शामिल हैं।

PHQ द्वारा जारी दो अलग अलग आदेश में 12 उप निरीक्षकों , एक रक्षित निरीक्षक यानि आर आई और एक सूबेदार का नाम शामिल है, एक आदेश में रक्षित निरीक्षक शहडोल दीपेंद्र सिंह कुशवाह को वहां से हटाकर यातायात निरीक्षक सिंगरौली पदस्थ किया है और अलीराजपुर में पदस्थ सूबेदार ब्रजलाल रोकड़े को शहडोल पदस्थ किया है।

इन सभी उपनिरीक्षकों को एक जगह से दूसरी जगह भेजा 

एक अन्य आदेश में जबलपुर में पदस्थ उप निरीक्षक शेष नारायण दुबे को सिंगरौली, सीहो में पदस्थ जिनास्तिका धुर्वे को बड़वानी सीहोर में पदस्थ कृष्णा मंडलोई को बड़वानी, अशोकनगर में पदस्थ जया दांगी को राज्य आर्थिक अपराध ब्यूरो पुलिस मुख्यालय भोपाल, रायसेन में पदस्थ रंजना शर्मा को छिंदवाड़ा, सागर में पदस्थ शैलेन्द्र सिंह ठाकुर को इंदौर (शहर) , इंदौर (ग्रामीण) में पदस्थ ज्योति राजपूत को सागर, जबलपुर में पदस्थ रिषभ बघेल को कटनी, GRP जबलपुर में पदस्थ आकांक्षा सिंह को जबलपुर, पन्ना में पदस्थ मेघा मिश्रा को कटनी, अशोकनगर में पदस्थ रचना झा  को राज्य साइबर सेल पुलिस मुख्यालय भोपाल और सीहोर में पदस्थ उप निरीक्षक सुनीति सिंह को राज्य आर्थिक अपराध ब्यूरो पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews