Transfer News : वाणिज्यिक कर विभाग में अधिकारियों के तबादले, राज्य शासन ने जारी किये आदेश, देखें किसे कहाँ पदस्थ किया

विभाग ने आदेश में कहा है कि वाणिज्यिक कर अधिकारी का "कार्यवाहक उच्च प्रभार" दिये जाने संबंधी आदेश किसी भी समय बिना किसी पूर्व नोटिस/सूचना के सक्षम प्राधिकारी द्वारा निरस्त किया जाकर संबंधित को उनके मूल पद पर वापस किया जा सकता है। उक्त प्रभार वर्तमान व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन हेतु दिया जा रहा है, इसे पदोन्नति / पदस्थापना न माना जाये। साथ ही कार्यवाहक उच्च प्रभार के साथ पदस्थ अधिकारी का वेतनमान वही रहेगा, जो उन्हें अपने वास्तविक कनिष्ठ पद पर प्राप्त हो रहा है। कार्यवाहक उच्च प्रभार के कार्यकाल आधार पर उक्त पद की वरिष्ठता संबंधित अधिकारी को प्राप्त नहीं होगी।
Transfer

Transfer

मध्य प्रदेश में तबादलों की तारीख अब 17 जून हो गई,लेकिन चूँकि 10 जून अंतिम तारीख थी इसलिए विभागों ने देर रात तक इसपर काम किया और फिर ट्रांसफर लिस्ट तैयार की, इसी क्रम में वाणिज्यिक कर विभाग ने अपने अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं।

वाणिज्यिक कर विभाग ने तीन अलग अलग आदेश जारी कर कुल 15 वाणिज्यिक कर अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं, इसमें कुछ अधिकारियों के तबादले का आधार प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से होना बताया गया है और कुछ अधिकारियों का ट्रांसफर का आधार स्थानीय परिवर्तन बताया गया है।

इन अधिकारियों के तबादले 

  • एन्टी इवेजन ब्यूरो, ग्वालियर में पदस्थ राजेश धाकड़ को सागर वृत्त भेजा है।
  • एन्टी इवेजन ब्यूरो, ग्वालियर में पदस्थ अवनीश उपाध्याय को दतिया वृत्त पदस्थ किया है।
  • शिवपुरी वृत्त में पदस्थ प्रवीण कुमार प्रजापति को टीकमगढ़ वृत्त भेजा है।
  • सुश्री मोनिका पटेल को भोपाल वृत्त-4 से इन्दौर वृत्त-8 भेजा गया है।
  • कार्यालय संभागीय उपायुक्त, वाणिज्यिक कर, इंदौर संभाग-2 में पदस्थ श्रीमती एकता सोनी का तबादला उज्जैन वृत्त-2 किया गया है।
  • शिवप्रताप सिंह ठाकुर को टीकमगढ़ वृत्त से कटनी वृत्त-2 पदस्थ किया है।
  • कार्यालय संभागीय उपायुक्त, वाणिज्यिक कर, सागर संभाग में पदस्थ सुप्रिया चौबे का ट्रांसफर नरसिंहपुर वृत्त में किया गया है।
  • नरसिंहपुर वृत्त में पदस्थ सुश्री दुर्गेश पटेल को कार्यालय संभागीय उपायुक्त, वाणिज्यिक कर, सागर संभाग पदस्थ किया है।

वाणिज्यिक कर विभाग के तबादला आदेश 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews